जयपुर में SI भर्ती-2025 के फिजिकल एग्जाम में चित्रकूट थाना पुलिस ने एक महिला कैंडिडेट को हिरासत में लिया है। रिटन में फेल होने के बाद वह नकली एडमिट कार्ड से फिजिकल एग्जाम देने आई थी।
.
DCP (वेस्ट) प्रशांत किरण ने बताया- उत्तर प्रदेश की रहने वाली मोहिता (27) को राउंडअप किया गया है। SI भर्ती के रिटन में चयनित कैंडिडेट का फिजिकल एग्जाम शुक्रवार सुबह चित्रकूट स्टेडियम में था।
सुबह करीब 9 बजे स्टेडियम में कैंडिडेट्स का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जा रहा था। इस दौरान एक युवती के एडमिट कार्ड की जांच की गई। एडमिट कार्ड के रोल नंबर पर पास हुए एक युवक की डिटेल शो कर रही थी। रिटन एग्जाम का डाटा खंगालने पर मोहिता के फेक एडमिट कार्ड का पता चला।
युवती यह फर्जी एडमिट कार्ड लेकर पहुंची थी

2 दिन पहले हो चुका एग्जाम
पुलिस जांच में सामने आया कि फेक एडमिट कार्ड पर जिस युवक का रोल नंबर था उसका 5 अगस्त को उदयपुर में फिजिकल एग्जाम हो चुका है। जांच में पता चला कि मोहिता का एसआई भर्ती के रिटन में फेल हो चुकी है।
पुलिस ने मोहिता के खिलाफ फेक एडमिट कार्ड बनाने का मामला दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया है कि मोहिता ने साइबर कैफे पर पास हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट निकालकर रोल नंबर लिया था। काट-छांट कर उसने अपना एडमिट कार्ड बनाया था।
परिजनों को दे रही थी धोखा
पुलिस जांच में सामने आया है कि वह जयपुर के चित्रकूट नगर में रहकर सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। रिटेन एग्जाम में फेल होने के बाद भी उसने अपने घरवालों को नहीं बताया। एग्जाम पास करने की बात कहकर वह जयपुर में ही अपने रिश्तेदारों के साथ रहती रही।
रिश्तेदारों को शक न हो, इसलिए वह SI भर्ती के फिजिकल की तैयारी को लेकर चित्रकूट स्टेडियम में भी दौड़ लगाने जाया करती थी। परिजनों को धोखा देने के लिए ही वह फिजिकल एग्जाम को फेक एडमिट कार्ड बनाकर एग्जाम देने आई थी। एग्जाम सेंटर पर सुबह उसे छोड़ने उसके चाचा आए थे। पुलिस आरोपी युवती से पूछताछ कर रही है।
एसआई भर्ती का फर्जी प्रवेश-पत्र बनाने वाले बंदी पर एफआईआर

एसआई भर्ती की फिजिकल परीक्षा में शामिल होने के लिए फर्जी परमिशन लेटर तैयार करने के मामले में कैदी संदेश सिद्ध (25) के खिलाफ बीकानेर के बीछवाल थाने में एक और मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एडिशनल एसपी (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा ने स्वयं परिवादी बनकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच एएसपी (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ करेंगे। पूछताछ में संदेश सिद्ध ने फर्जी परमिशन लेटर तैयार कराने की बात स्वीकार कर ली है। पूरी खबर पढ़ें…
----
यह खबर भी पढ़िए…
SI भर्ती-2021: 2.30 लाख कैंडिडेट ही देंगे री-एग्जाम:7 लाख 97 हजार ने भरा था फॉर्म; RPSC अध्यक्ष ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर

सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती-2021 का री-एग्जाम केवल 2 लाख 30 हजार अभ्यर्थी ही देंगे। इसका कारण यह है कि री-एग्जाम के लिए पहले भरे गए आवेदन पत्रों में सुधार और अपडेट करने का अवसर दिया गया था। ज्यादातर अभ्यर्थियों ने इसमें रुचि नहीं दिखाई। पढ़ें पूरी खबर