पटना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल इमेज। - Dainik Bhaskar

फाइल इमेज।

BPSSC ने मद्य निषेध, उत्पाद और निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध की 78 पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।

परीक्षा में 1,33,718 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,560 अभ्यर्थियों को मुख्य लिखित परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया है।

इसमें 78 रिक्तियों के मुकाबले करीब 20 गुना अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है।

12 जुलाई को हुई थी परीक्षा

आयोग की ओर से 78 पदों पर सीधी भर्ती के लिए 22 जनवरी 2026 को विज्ञापन जारी किया गया था। इसके बाद 12 जुलाई 2026 को एक पाली में प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 1,33,718 अभ्यर्थी शामिल हुए।

3,496 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित

प्रारंभिक परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में से 3,496 अभ्यर्थियों को कई कारणों से अयोग्य घोषित किया गया था। इनमें 3 अभ्यर्थी कदाचार, 1,732 अभ्यर्थी उत्तर पत्रक पर गलत रोल नंबर, 1,731 अभ्यर्थी उत्तर पत्रक पर गलत प्रश्न पुस्तिका संख्या, 5 अभ्यर्थी उत्तर पत्रक पर हस्ताक्षर नहीं करने और 25 अभ्यर्थी हिंदी/अंग्रेजी अनुच्छेद नहीं लिखने के कारण अयोग्य हुए। इसके बाद 1,30,222 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

78 पदों पर होगी भर्ती

अवर निरीक्षक मद्य निषेध के कुल 78 पद हैं। इनमें अनारक्षित वर्ग के 41, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 8, अनुसूचित जाति के 1, अनुसूचित जनजाति के 1, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 12, पिछड़ा वर्ग के 9 और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 2 पद शामिल हैं। महिलाओं के लिए कुल 26 पद आरक्षित हैं। स्वतंत्रता सेनानी कोटा के तहत 2 प्रतिशत आरक्षण का भी प्रावधान है।

मुख्य परीक्षा के लिए 1,560 अभ्यर्थी चयनित

आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने वाले अभ्यर्थियों में से रिक्तियों के 20 गुना अभ्यर्थियों का सिलेक्शन मुख्य लिखित परीक्षा के लिए किया है। सभी कोटियों की रिक्तियों को भरते हुए कुल 1,560 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

.

खबरें और भी हैं...

  • पटना में बारिश, 18 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट: आकाशीय बिजली से 12 लोगों की मौत: प्रदेश में अब तक 35% कम बारिश

    आकाशीय बिजली से 12 लोगों की मौत: प्रदेश में अब तक 35% कम बारिश|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:34
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना की दो नाबालिग स्कूली लड़कियों ने की शादी: बोलीं-साथ जिएंगे, साथ मरेंगे; 3 साल से चल रहा अफेयर; एक लड़की हिन्दू और दूसरी मुस्लिम है

    बोलीं-साथ जिएंगे, साथ मरेंगे; 3 साल से चल रहा अफेयर; एक लड़की हिन्दू और दूसरी मुस्लिम है|पटना,Patna - Dainik Bhaskar0:54
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना में बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली: SSP की क्राइम मीटिंग के दौरान बड़ी वारदात; परिवार बोला- घर के बाहर खड़ा था शुभम

    SSP की क्राइम मीटिंग के दौरान बड़ी वारदात; परिवार बोला- घर के बाहर खड़ा था शुभम|फुलवारीशरीफ,phulwari sharif - Dainik Bhaskar0:48
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • पटना के डॉक्टर से 2.03 करोड़ का एक्सटॉर्शन: रेप केस में फंसाने की धमकी, पहले मां के इलाज के लिए मांगी मदद;मुजफ्फरपुर के दंपती पर FIR

    रेप केस में फंसाने की धमकी, पहले मां के इलाज के लिए मांगी मदद;मुजफ्फरपुर के दंपती पर FIR|पटना,Patna - Dainik Bhaskar1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर