Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट, मेडिकल बूट पहने शेयर की तस्वीर

सिद्धार्थ को लगी चोटImage Credit source: sidharthmalhotra/Instagram

Sidharth Malhotra:बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी हालिया फिल्म ‘द ववान’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है. इस फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया भी नजर आई थीं. सिद्धार्थ दूसरी बार पिता बनने जा रहे हैं, इस खबर को भी फैंस के साथ शेयर किया.हालांकि, उनकी इस खुशी के बीच एक परेशानी आ गई है. सिद्धार्थ ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देख फैंस काफी चिंता में आ गए हैं. दरअसल, एक्टर के पैर में चोट लग गई है.

एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपने चोटिल पैर की एक तस्वीर शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में एक कैप्शन भी लिखा है. चलिए जान लेते हैं कि आखिर सिद्धार्थ को चोट कैसे लगी है. एक्टर की तस्वीर देख फैंस काफी परेशान हो गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उनका पैर मेडिकल वॉकिंग बूट में नजर आ रहा है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, मैंने ‘ब्रेक अ लेग’ वाली बात को कुछ ज्यादा ही सीरियसली ले लिया. इसके साथ उन्होंने अस्पताल वाला इमोजी भी लगाया है. हालांकि, एक्टर ने यह नहीं बताया कि उनके पैर में चोट कैसे लगी और उनकी हालत कैसी है. चोट लगने के बावजूद सिद्धार्थ इस स्थिति को मजाकिया अंदाज में लेते नजर आए है.

Sidharth Malhotra Injured

फैमिली संग सिद्धार्थ ने शेयर की थीं तस्वीरें

हाल ही में सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा आडवाणी और बेटी सरायाह के साथ वेकेशन पर भी गए थें. जहां से कियारा ने कई तस्वीरें पोस्ट की थीं. इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा छिपाकर रखा, लेकिन बीच पर उसके नन्हे पैरों की झलक जरूर दिखाई थी. एक तस्वीर में कियारा पूल के पास धूप का आनंद लेती नजर आईं, जबकि दूसरी तस्वीर में समुद्र किनारे परिवार के पैरों के निशान दिखाई दिए थे.

बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई थी. जुलाई 2025 में उनके घर बेटी सरायाह का जन्म हुआ. अब अक्टूबर 2026 में दोनों ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी अपने फैंस के साथ शेयर की है.

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button