यहां के निर्माणाधीन टनल में लैंडस्लाइड, काम कर रहे इतने मजदूर अंदर फंसे, Sikkim Tunnel Landslide: 27 workers trapped inside

Sikkim Tunnel Landslide: यहां के निर्माणाधीन टनल में लैंडस्लाइड, काम कर रहे इतने मजदूर अंदर फंसे, इन दिक्कतों के बाद भी रेस्क्यू में जुटे बचावकर्मी

Sikkim Tunnel Landslide

Modified Date: July 21, 2026 / 12:09 am IST

Published Date: July 20, 2026 11:05 pm IST

गंगटोक: Sikkim Tunnel Landslide देश के कई राज्यों में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही भारी बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों पर बसे राज्यों से इन दिनों भारी बारिश के साथ-साथ लैंडस्लाइड की खबरें सामने आ रही है। इस बीच सिक्किम के नामची जिले में सोमवार दोपहर को एक बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन टनल के बाहर भूस्खलन होने से करीब 27 मजदूर अंदर फंस गए। सबसे बड़ी समस्या यह है कि टनल के अंदर से मीथेन गैस रिसने की आशंका जताई जा रही है, जिसके कारण बचाव कार्य काफी धीमा पड़ गया है और कई बचावकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई है।

Sikkim Tunnel Landslide मिली जानकारी के अनुसार घटना की जानकारी दोपहर करीब 3:40 बजे मिलते ही जिला प्रशासन ने तुरंत बचाव अभियान शुरू कर दिया। मौके पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF), राज्य आपदा मोचन बल (SDRF), जिला पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेस की टीमें पहुंच चुकी हैं। पश्चिम बंगाल से विशेष प्रशिक्षित बचाव दल भी गैस सुरक्षा उपकरणों के साथ पहुंच गया है। बचावकर्मी गैस मास्क, ऑक्सीजन सिलेंडर और अन्य जरूरी उपकरणों से लैस होकर टनल के अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन गैस, संकरी जगह और कम दृश्यता के कारण ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण बन गया है।

मीथेन गैस चुनौती

जिलाधिकारी तमलिंग ने आगे कहा कि टनल के अंदर मीथेन गैस प्राकृतिक रूप से भूमिगत चट्टानों या परतों से निकल रही प्रतीत होती है, जो भूस्खलन के कारण और अधिक फैल गई है। कई बचावकर्मी गैस के संपर्क में आने से चक्कर आने और बेहोशी की शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में हमारी प्राथमिकता फंसे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालना है। उन्होंने आगे बताया कि गैस का स्तर मॉनिटर किया जा रहा है और विशेषज्ञ टीम भी इस पर नजर रखे हुए है।

ये भी पढ़ें

  • SAIL Apprentice Recruitment 2026: अब बिना परीक्षा के मिलेगी सरकारी नौकरी! SAIL में 1110 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कौन भर सकता है फॉर्म और कब है आखिरी तारीख 
  • Abhijeet Dipke Arrested?: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता और जेपी नड्डा के बीच हुई 10 मिनट तक चर्चा, इधर दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को लिया हिरासत में
  • Jantar Mantar Protest Latest Update: जंतर-मंतर से संसद कूच के बीच हंगामा, पुलिस प्रदर्शकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो 

Join Our Whatsapp Group


whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Deepak Sahu

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।

Web Title: Sikkim Tunnel Landslide: 27 workers trapped inside

People also search for

advertisement will close in 10 seconds ×

ads