आपके नाम पर कितने SIM कार्ड चल रहे हैं? Sanchar Saathi से 2 मिनट में पूरी लिस्ट चेक करें और अनजान या फालतू नंबर बंद कराएं। साथ ही जानें 9 SIM के बाद नए नंबर पर लगे नए नियम की पूरी जानकारी।

1/8![]()
How to Check SIMs in Your Name and Deactivate Extra Numbers:
क्या आपको पता है कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं? हो सकता है आप सिर्फ 2-3 SIM इस्तेमाल कर रहे हों, लेकिन आपके नाम पर कोई पुराना या ऐसा मोबाइल नंबर भी दर्ज हो जिसे आप अब इस्तेमाल नहीं करते। ध्यान दें कि अब DOT ने 9 मोबाइल कनेक्शन के बाद नया नंबर नहीं जारी करने का आदेश दिया है।

2/8![]()
सबसे पहले जानें 9 SIM वाला नया नियम
DoT के नए रूल के मुताबिक, जिन ग्राहकों के नाम पर पहले से 9 मोबाइल कनेक्शन हैं, उन्हें नया मोबाइल नंबर जारी नहीं किया जाएगा। यानी अगर किसी व्यक्ति के नाम पर 9 SIM दर्ज हैं और वह 10वां SIM लेने की कोशिश करता है, तो नया कनेक्शन नहीं मिलेगा। यह नियम 24 अगस्त 2026 से लागू किया जाना है। टेलीकॉम कंपनियों को ऐसे ग्राहकों की पहचान करने और नया कनेक्शन जारी होने से रोकने के लिए जरूरी सिस्टम तैयार करने को कहा गया है।

3/8![]()
अपने नाम पर कितने SIM हैं, ऐसे चेक करें
Step 1: इसके लिए अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Sanchar Saathi की वेबसाइट खोलें। यहां आपको मोबाइल कनेक्शन से जुड़ी कई सेवाएं दिखाई देंगी।

4/8![]()
Step 2: ‘Know Mobile Connections in Your Name’ चुनें
वेबसाइट पर ‘Know Mobile Connections in Your Name’ विकल्प दिखाई देगा। अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबरों की जानकारी देखने के लिए इसी ऑप्शन पर क्लिक करें।

5/8![]()
Step 3: अपना मोबाइल नंबर डालें
अब अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर दिया गया Captcha भरें और आगे बढ़ें। आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। वेबसाइट पर OTP डालकर अपनी पहचान Verify करें।

6/8![]()
Step 4: सामने आ जाएगी SIM की पूरी जानकारी
Verification पूरा होने के बाद आपके नाम पर जारी मोबाइल कनेक्शनों की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी। यहां आप देख सकते हैं कि आपके नाम पर कितने नंबर दर्ज हैं। अगर सभी नंबर आपके हैं और आप उन्हें इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको कुछ करने की जरूरत नहीं है।

7/8![]()
अपने नाम पर चल रहा SIM ऐसे कराएं बंद
मान लीजिए आपको लिस्ट में ऐसा मोबाइल नंबर दिखाई देता है जिसे आपने कभी इस्तेमाल नहीं किया। उस नंबर के सामने दिए गए “This is not my number” या “Not required” विकल्प को चुनें। इसके बाद Report पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया पूरी करें। आपकी शिकायत संबंधित टेलीकॉम कंपनी तक जाएगी। कंपनी जांच के बाद उस नंबर को बंद/डिस्कनेक्ट करने की प्रक्रिया करेगी।

8/8![]()
मोबाइल नंबरों की लिस्ट समय-समय पर क्यों चेक करें
आज मोबाइल नंबर का इस्तेमाल सिर्फ कॉल और इंटरनेट के लिए नहीं होता। बैंकिंग, UPI, OTP, सोशल मीडिया, सरकारी सेवाओं और कई दूसरे जरूरी कामों में भी मोबाइल नंबर जुड़ा होता है। ऐसे में आपके नाम पर कोई अनजान SIM चल रहा है तो उसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं है। Sanchar Saathi जैसी सरकारी सुविधा की मदद से आप यह जानकारी आसानी से देख सकते हैं। इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता और आपको यह पता चल जाता है कि आपके नाम पर कितने मोबाइल कनेक्शन दर्ज हैं।

SIM kaam ki baat
Hindi Newsफोटोगैजेट्सआपके नाम पर चल रहे हैं कितने SIM कार्ड? 2 मिनट में चेक करें पूरी लिस्ट और ऐसे कराएं बंद, 9 SIM के बाद नहीं मिलेगा नया