स्कोडा ने भारत में अपडेटेड स्लाविया से पर्दा उठा दिया है. कंपनी ने इस कॉम्पैक्ट सेडान में कई बदलाव किए हैं. नई स्लाविया में नए फीचर्स और नया ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि मौजूदा पेट्रोल इंजन पहले की तरह जारी हैं. अपडेटेड स्लाविया की बुकिंग ₹15,000 में शुरू हो गई है. हालांकि, कार की कीमत का अभी ऐलान नहीं किया गया है. स्लाविया को भारत में पहली बार आधिकारिक तौर पर 28 फरवरी 2022 को लॉन्च किया गया था.
फीचर्स की बात करें तो नई स्लाविया में सबसे खास बदलाव पीछे की सीटों के लिए मसाज फंक्शन है. इसके अलावा कार में 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर के साथ Park Pilot और बड़ा 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. इसके अलावा कार में रेन-सेंसिंग वाइपर, रियर डिफॉगर, ऑल-LED लाइटिंग, ऑटो-डिमिंग IRVM, इलेक्ट्रिक सनरूफ और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.
फीचर्स और कलर ऑप्शन
कार में 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम है. इसमें Google Cloud के Automotive AI Agent पर आधारित एडवांस वॉयस असिस्टेंट मिलता है. इसमें Gemini आधारित मदद भी दी गई है. ड्राइवर और यात्री वॉयस कमांड से न्यूज, ट्रेंड्स, म्यूजिक, कॉल और क्लाइमेट कंट्रोल जैसी सुविधाओं को इस्तेमाल कर सकते हैं. स्लाविया फेसलिफ्ट को छह वेरिएंट्स Classic, Classic+, Signature, Sportline, Prestige और Monte Carlo में पेश किया गया है. Monte Carlo वेरिएंट शुरुआत से ही उपलब्ध होगा.
नई Slavia कई रंगों में मिलेगी. इनमें कैंडी व्हाइट, कार्बन स्टील, ब्रिलियंट सिल्वर, लावा ब्लू, डीप ब्लैक, चेरी रेड, शिमला ग्रीन और स्टील ग्रे शामिल हैं. इसके अलावा आर्कटिक सिल्वर और कैपुचीनो बेज दो नए रंग जोड़े गए हैं.
स्लाविया के इंजन ऑप्शन
नई स्लाविया में दो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है. शुरुआती वेरिएंट में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर टर्बो TSI इंजन है, जो 113 bhp की पावर और 178 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. वहीं, पहले मिलने वाले 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक की जगह अब नया 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है.
दूसरा 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन 148 bhp की पावर और 250 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 7-स्पीड DSG डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. 1.5-लीटर इंजन वाले वेरिएंट में पीछे डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं.
ये भी पढ़ें- ₹30 हजार तक महंगी हुई इस कंपनी की कारें, सस्ती गाड़ियों के भी बढ़ गए दाम

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.
Read More