इंडिया में जो भी लग्जरी सेडान कारों के शौकीन हैं उनके लिए ऑटोमोबाइल सेक्टर से एक बड़ी खबर सामने आई है. क्योंकि, स्कोडा की फ्लैगशिप सेडान सुपर्ब एक बार फिर मार्केट धमाकेदार वापसी करने जा रही है. बता दें कि, सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार यह गाड़ी अपने दमदार और माइलेज-फ्रेंडली डीजल इंजन के साथ पेश होने वाली है.

आपको बता दें कि, स्कोडा की गाड़ियों को हमेशा से उनके क्लासिक लुक, लग्जरी केबिन और बेहतरीन ड्राइविंग डायनेमिक्स के लिए जाना जाता है. नए अवतार में आई यह कार पहले से कहीं ज्यादा स्लीक, लंबी और आकर्षक नजर आ रही है. चलिए जानतें हैं स्कोडा की फ्लैगशिप सेडान सुपर्ब के फर्स्ट लुक के बारें में और साथ ही मिलने वाले सभी दमदार फीचर्स के बारें में.

मिलेगा 2.0L TDI डीजल इंजन

आपको बता दें कि, नई स्कोडा सुपर्ब की सबसे बड़ी खासियत और यूएसपी इसका 2.0-लीटर TDI डीजल इंजन ही है. यह शक्तिशाली इंजन 150 hp की पावर और 360 Nm का भारी-भरकम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. इस पावरफुल इंजन को 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है जो गियर शिफ्टिंग को बेहद स्मूथ और तेज बनाता है.

वहीं, सिर्फ पावर ही नहीं बल्कि गाड़ी के राइड एंड हैंडलिंग बैलेंस को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए कंपनी ने इसमें प्रोग्रेसिव डायनेमिक स्टीयरिंग और डायनेमिक चेसिस  कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए हैं. इन फीचर्स की वजह से हाईवे की तेज रफ्तार पर भी कार पूरी तरह स्टेबल और कंट्रोल में बनी रहती है.


Skoda Superb First Look, लग्जरी के साथ लौटा Diesel का दम

Image Credit- AI Generated

यह भी पढ़ें: बिना इंश्योरेंस चला रहे कार? इतना लग सकता है जुर्माना

हाई-टेक फीचर्स की भरमार

सेडान सुपर्ब गाड़ी के अंदर कदम रखते ही आपको एक बेहद हाई-एंड और फाइव-स्टार लग्जरी फील मिलता है. इसका केबिन स्कोडा कोडियाक से प्रेरित है. इसमें दिया गया कॉन्यैक लेदर इंटीरियर इसे बहुत ही रॉयल लुक देता है. टचस्क्रीन के जमाने में भी कंपनी ने इसमें कई काम के फिजिकल बटन दिए हैं जिन्हें इस्तेमाल करना काफी आसान है.

जबकि इसके अलावा फीचर्स की बात करें तो इसमें 14-स्पीकर वाला कैंटन ऑडियो सिस्टम, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, एम्बिएंट लाइटिंग और सुरक्षा के लिए 10 एयरबैग्स दिए गए हैं. हालांकि इसमें सनरूफ और रीक्लाइनिंग रियर सीट्स जैसे फीचर्स देखने को नहीं मिलेंगे.

यह भी पढ़ें: 8 लाख रुपये सस्ती हुई BYD की ये EV, फिर भी देगी 520KM की रेंज

पीछे बैठने वालों की होगी मौज

बता दें कि, स्कोडा सुपर्ब को हमेशा से ही रियर-सीट कंफर्ट और ड्राइवर-ड्रिवन कार के रूप में पसंद किया जाता है. नई कार में पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए खास रेयर स्लीप पैकेज दिया गया है. इसके तहत चारों तरफ सनब्लाइंड्स और हेडरेस्ट पर खास विंग्स मिलते हैं.

ताकि लंबे सफर में पीछे बैठे यात्री बिना किसी परेशानी के आराम से सो सकें. हालांकि सेंटर टनल होने की वजह से पीछे दो लोगों का बैठना ही सबसे ज्यादा आरामदायक रहेगा. स्टोरेज के मामले में भी यह गाड़ी काफी आगे है इसमें 645 लीटर का विशाल पावर-ऑपरेटेड बूट स्पेस मिलता है जिसमें कई बड़े सूटकेस आसानी से आ सकते हैं.


Skoda Superb First Look, लग्जरी के साथ लौटा Diesel का दम

Image Credit- AI Generated

क्या रहेगी संभावित कीमत?

आपको जानकारी दें दे कि, कंपनी इस नई सुपर्ब को भारत में पूरी तरह से निर्मित यानी CBU रूट के जरिए सीमित संख्या में ही बेचने वाली है. इसकी सटीक कीमत आने वाले भारत-ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर काफी हद तक निर्भर करेगी. फिर भी उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 50 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है.

वहीं, भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद इस लग्जरी डीजल सेडान का सीधा मुकाबला टोयोटा कैंमरी जैसी प्रीमियम कारों से होगा. अपने दमदार डीजल इंजन और रॉयल लग्जरी के दम पर यह कार सेगमेंट में बड़ी हलचल मचाने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: रोज 50 KM चलाते हैं? Petrol, CNG और Hybrid में सालाना खर्च कितना होगा?