Skullcandy का नया हेडफोन भारत में लॉन्च, मिलेगी 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ, जानें कीमत

Skullcandy Aviator 900 HeadphoneImage Credit source: Skullcandy

Skullcandy Aviator 900 ANC: स्कलकैंडी ने भारत में अपने नए एविएटर 900 एएनसी ओवर ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं. कंपनी का दावा है कि ये हेडफोन एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं. इनमें एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन, टीएचएक्स स्पेशियल ऑडियो, हेड ट्रैकिंग और छह माइक्रोफोन जैसे फीचर्स दिए गए हैं. फिलहाल इन्हें खास शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है.

Skullcandy Aviator 900 Headphone: कीमत और उपलब्धता

स्कलकैंडी एविएटर 900 एएनसी की भारत में एमआरपी 39,999 रुपये रखी गई है, लेकिन फिलहाल इसे 24,999 रुपये की विशेष शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी है कि यह लॉन्च ऑफर कब तक उपलब्ध रहेगा. ग्राहक इन हेडफोन को स्कलकैंडी इंडिया की वेबसाइट, अमेजन, फ्लिपकार्ट और चुनिंदा रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं.

Skullcandy Aviator 900 Headphone: ऑडियो और कनेक्टिविटी फीचर्स

स्कलकैंडी एविएटर 900 एएनसी में छह इनबिल्ट माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो एडाप्टिव एक्टिव नॉइज कैंसलेशन की सुविधा देते हैं. इसमें एडजस्टेबल स्टे अवेयर मोड भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर आसपास की आवाज सुनी जा सकती है. हेडफोन में टीएचएक्स स्पेशियल ऑडियो विद हेड ट्रैकिंग और पर्सनल साउंड बाय मिमी का सपोर्ट दिया गया है. इसके अलावा इसमें पांच बैंड कस्टम ईक्यू, म्यूजिक, पॉडकास्ट और बेस बूस्ट जैसे तीन प्रीसेट साउंड प्रोफाइल, ब्लूटूथ 5.3, मल्टीपॉइंट पेयरिंग, गूगल फास्ट पेयर, गूगल फाइंडर और 3.5 एमएम ऑक्स कनेक्टिविटी की सुविधा भी मिलती है.

बैटरी और अन्य फीचर्स

स्कलकैंडी एविएटर 900 एएनसी में 40 एमएम ड्राइवर दिए गए हैं, जिनकी फ्रीक्वेंसी रिस्पॉन्स रेंज 20 हर्ट्ज से 20 किलोहर्ट्ज और इम्पीडेंस 36 ओम है. इसमें स्पॉटिफाई टैप शॉर्टकट, मीडिया कंट्रोल और स्कलकैंडी ऐप का सपोर्ट भी मिलता है. कंपनी के मुताबिक एएनसी बंद होने पर हेडफोन 60 घंटे तक और एएनसी चालू रहने पर 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं. इसमें रैपिड चार्ज फीचर भी दिया गया है, जिसके जरिए सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है.

ये भी पढ़ें: बार-बार कट रही है कॉल? शिकायत करना हुआ आसान, ट्राई का नया MyCall ऐप हुआ लॉन्च

विशाल मैथिल

विशाल मैथिल

भोपाल के रहने वाले हैं. कम्प्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन और मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद डिजिटल मीडिया में कदम रखा. दैनिक भास्कर से शुरुआत हुई. इसके बाद टाइम्स नाउ नवभारत और अमर उजाला जैसे संस्थान में टेक जर्नलिस्ट के दौर पर करने के बाद TV9 भारतवर्ष से जुड़े हैं. सोशल मीडिया कैंपेन को लीड करने और हिंदी मैग्जीन में भी काम करने का मौका मिला. फिलहाल टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और स्मार्टफोन की खबरें आप तक आसान भाषा में पहुंचाने का काम कर रहे हैं. गैजेट्स कंपेरिजन, गैजेट्स रिव्यूज और मोबाइल रिचार्ज जैसे टॉपिक्स पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं. रिसर्च, एक्‍सप्‍लेनर, डाटा स्‍टोरी और इंफोग्राफिक्स के साथ जटिल खबरों को आसानी से कहने और टेक जगत की छोटी-बड़ी अपडेट आप तक पहुंचाने का हुनर रखते हैं. गैजेट्स के अलावा किताबों और म्यूजिक में भी खूब मन लगता है.

Read More

google button