क्रिकेट

  • Authored by: उमेश कुमार
  • Updated Aug 3, 2026, 10:03 AM IST

Auqib Nabi Replaces Jasprit Bumrah: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जगह आकिब नबी (Auqib Nabi) को भारतीय टीम से जोड़ा गया है। जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को पहली बार सीनियर नेशनल टीम में शामिल किया गया है। नबी को उनके घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्श का इनाम मिला है।

Image

आकिब नबी ने जसप्रीत बुमराह को किया रिप्लेस। फोटो- BCCI

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Auqib Nabi Replaces Jasprit Bumrah: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले चोटिल हुए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जगह आकिब नबी (Auqib Nabi) को भारतीय टीम से जोड़ा गया है। जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को पहली बार सीनियर नेशनल टीम में शामिल किया गया है। बुमराह की बाएं घुटने की चोट फिर से उभर आई, जो उन्हें इंग्लैंड वनडे दौरे के दौरान लगी थी।

बीसीसीआई की मेंस सिलेक्शन कमिटी ने बुमराह की जगह आकिब नबी को चुना है। जम्मू और कश्मीर के इस तेज गेंदबाज को पहली बार सीनियर नेशनल टीम में शामिल किया गया है। नबी ने पिछले दो रणजी ट्रॉफी सीजन में 104 विकेट लिए, जिसमें 2025-26 कैंपेन में 60 विकेट शामिल हैं, और जम्मू और कश्मीर की पहली रणजी ट्रॉफी जीत में अहम भूमिका निभाई। वह हाल ही में श्रीलंका दौरे पर गई इंडिया-A टीम का भी हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो फर्स्ट-क्लास मैचों में छह विकेट लिए थे।

यश ठाकुर से मिली चुनौती

टीम में बुमराह की जगह के लिए नबी को विदर्भ के यश ठाकुर से चुनौती मिली। हालांकि, नबी ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर बाजी मार ली। साथ ही क्रिकेट विशेषज्ञों और पूर्व भारतीय क्रिकेटरों ने नबी को टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की बहुत पहले मांग की थी।

रिहैब पर सुदर्शन

वहीं, दूसरी तरफ चोटिल साई सुदर्शन फिलहाल सीओई में रोजाना करीब 75 मिनट तक नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं और हाल में श्रीलंका में भारत ए की सीरीज के दौरान लगी पैर की चोट से धीरे-धीरे उबर रहे हैं। अगले कुछ दिनों में यह स्पष्ट हो जाएगा कि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं।

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम:-

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर ब्रार, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन, आकिब नबी।

Umesh Kumar

उमेश कुमारauthor

उमेश कुमार पत्रकारिता में पिछले 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से करने के बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी मजबूत पहचान बनाई। उमेश ने अमर उजाला (प्रिंट), ईटीवी भारत (हैदराबाद), दैनिक भास्कर और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों के साथ काम किया है। उमेश ने क्रिकेट की कई बायलेटरल सीरीज, आईपीएल, वर्ल्ड कप, प्रो कबड्डी लीग, फीफा वर्ल्ड कप, हॉकी वर्ल्ड कप और ओलंपिक जैसे बड़े राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। खेलों की गहरी समझ और डेटा-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग उनकी लेखनी की खासियत है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket

End of Article