टीवी मसाला

  • Authored by: कविता
  • Updated Jul 19, 2026, 04:39 PM IST

Mannara Chopra On Sonam Wangchuk Hunger Strike: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को बॉलीवुड और टीवी जगत के कई स्टार्स का सपोर्ट मिला है। इस पर अब मन्नारा चोपड़ा का रिएक्शन दिया है।

Image

mannara chopda-sonam wangchuk (phpoto credit- instagran)

Mannara Chopra On Sonam Wangchuk Hunger Strike: सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल लगातार 20 दिनों से जारी है। इन दिनों देश भर की निगाहें सोनम वांगचुक पर हैं। हाई कोर्ट के फैसले के बाद दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर मंतर से हटा दिया है और वह सफदर जंग अस्पताल में भर्ती है। बॉलीवुड से लेकर टीवी स्टार्स तक सोनम वांगचुक के सपोर्ट की बात कर रहे हैं। कई स्टार्स जंतर-मंतर पर नजर भी आए हैं। इन सबके बीच, मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का एक शॉकिंग रिएक्शन आया है और उन्होंने सोनम वांगचुक को पहचानने से मना कर दिया। Lock Upp 2: 'गूगल कर लेना', गुस्से में लाल हुईं Shivangi Joshi ने श्रेया कालरा को दिया मुंहतोड़ जवाब, खत्म की दोस्ती

सोनम वांगचुक पर क्या बोलीं मन्नारा चोपड़ा

बिग बॉस 17 फेम मन्नारा चोपड़ा हाल ही में एक इवेंट में नजर आईं। यहां पर मन्नारा को देखते ही पैपराजी ने सोनम वांगचुग से जुड़े सवाल करने शुरू कर दिए, जिसे सुनते ही वह कन्फ्यूज हो गईं। इस इवेंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी मन्नारा से लगातार सोनम वांगचुक से जुडे़ सवाल करते दिखाई दे रहे है और सवाल सुनते ही वह काफी ज्यादा कन्फ्यूज हो गईं। इस मौके पर वह कहती हैं, 'मैं इस बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगी।' हालांकि, पैपराजी शांत नहीं होते और 3 इडियट्स पर आमिर खान के बयान पर प्रतिक्रिया मांग लेते हैं। मन्नारा अपनी बात पर कायम रहीं और जवाब दिया, 'मुझे नहीं पता।' आखिरी में मन्नारा चोपड़ा पैपराजी के सवाल सुनकर शिव ठाकरे को देखने लगीं, जो उनके साथ वहीं पर मौजूद दिखे। आखिरी में मन्नारा ने कहा, 'क्या? मुझे नहीं पता, सॉरी।' इसके बाद वह वहां से चली जाती हैं। Alliance: वंशज सिंह का एटीट्यूड देख भड़कीं Kamya Punjabi, कुशाल टंडन के सपोर्ट में बोलीं, 'लोग बस मजे..'

बता दें कि सोनम वांगचुक के सपोर्ट में कई टीवी और बॉलीवुड स्टार्स ने पोस्ट किया है। सोनम वांगचुक के सपोर्ट में पोस्ट करने वालों की लिस्ट में श्वेता तिवारी, स्वरा भास्कर, सोनाक्षी सिन्हा, ओमी वैद्य, जीनत अमान, और शबाना आजमी शामिल हैं। कनिका सदानंद भी खुलकर सोनम वांगचुक का सपोर्ट कर रही हैं। वह हाल ही में जंतर मंतर पर स्पॉट हुई थीं। स्वरा भास्कर भी सोनम वांगचुक का सपोर्ट करने पहुची थीं।

Kavita

कविताauthor

कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Television

End of Article