पानीपत5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

पानीपत के सिविल अस्पताल में घटना के बारे में बताती पीड़ित महिला।
हरियाणा के पानीपत जिले के सरकारी अस्पताल में एक 57 वर्षीय पीड़िता के साथ डायग्नोस्टिक टेस्ट के दौरान हुए रेप और बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत के मामले में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए हरियाणा के मुख्य सचिव और पानीपत के SP को नोटिस जारी किया है।
आयोग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राज्य प्रशासन और पुलिस विभाग से दो सप्ताह के भीतर पूरी घटना पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मानव अधिकार आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि मीडिया रिपोर्ट में दर्ज तथ्य सत्य पाए जाते हैं, तो यह मानवाधिकारों का बहुत ही गंभीर और शर्मनाक उल्लंघन है।

पानीपत सिविल अस्पताल में इलाज कराने आई पीड़िता (व्हीलचेयर पर), गेट बंद करता हुआ आरोपी सिक्योरिटी गार्ड।
यहां जानिए पूरा मामला…
- तेज दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती हुई: पानीपत की एक कॉलोनी की रहने वाली 57 वर्षीय महिला को 16 अगस्त की रात करीब साढ़े 9 बजे बॉडी में तेज दर्द शुरू हो गया। इसके बाद परिजन महिला को लेकर सिविल अस्पताल ले आए। यहां डॉक्टरों ने महिला की स्थिति देखते हुए X-Ray और CT Scan कराने की सलाह दी।
- परिजन एक्स-रे रूम में ले गए: पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया, परिजन उसे सीटी स्कैन कराने के लिए रूम में ले आए। यहां गार्ड राकेश मौजूद था, उसने परिजनों को बाहर की रोक लिया और महिला को अकेले सीटी स्कैन रूम में ले गया। रूम के अंदर कोई अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं था।
- गार्ड ने अश्लील हरकतें कीं: पीड़िता की शिकायत के अनुसार, कमरे में अकेले पाकर राकेश ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जबरन कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट्स को नोंचने लगा, इससे उसे काफी दर्द भी हुआ। इसके बाद अपने दांतों से तीन-चार बार उसके होंठ काट दिए।
- महिला को PGI रेफर किया गया: परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने आरोपी को टर्मिनेट कर दिया। वहीं, पीड़ित महिला को गंभीर हालत में PGI रेफर किया गया।

आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस।
पीड़िता का VIDEO, बोलीं- दांतों से होंठ काटे
अब पीड़ित महिला का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें महिला कहती हैं- जब वह CT. Scan के लिए अंदर गई, तो वहां केवल एक लड़का था। मुझे मशीन पर लेटाने के बाद उसने अपने दांतों से होंठ काट दिए, मैंने रोकने की कोशिश की, तो आरोपी कहने लगा, आवाज बाहर नहीं जानी चाहिए।
महिला ने वीडियो में कहा कि इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट्स दबाए, मुझे दर्द होने लगा। इसके बाद चेस्ट दबाकर कहने लगा कि आपका हार्ट का इलाज हो गया है। इसके बाद धमकी दी कि बाहर जाकर कुछ बताया, तो जान से मार देगा।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा 27 अगस्त को संज्ञान लिया गया।
.
खबरें और भी हैं...
हरियाणा में रक्षाबंधन-जेल पहुंचीं बहनों को देख भावुक हुए कैदी: अंदर ही मिला रक्षासूत्र-खीर; लेडी टीचरों ने मंत्री ढांडा को गाना सुनाया
0:42- कॉपी लिंक
शेयर
PMO के ट़्वीट पर भड़कीं विनेश फोगाट: ओलंपिक पदक तालिका पर कसा तंज, लिखा- फेडरेशन में BJP के बाहुबली बैठे
0:43- कॉपी लिंक
शेयर
हुड्डा के पुलिसकर्मी को कोहनी मारने पर अभय चौटाला बोले: इससे ज्यादा क्या बदमाशी करेगा; विपक्ष के नेता का ये काम नहीं

- कॉपी लिंक
शेयर
पलवल में सड़क निर्माण को लेकर ठेकेदार को पीटा: BDPO कार्यालय में तोड़फोड़; सरपंच पति समेत दो पर केस

- कॉपी लिंक
शेयर