टॉम हॉलैंड वाली स्पाइडर मैन ने इंडिया में इतिहास रच डाला है. बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई इतनी ज्यादा हो गई है कि ये अब हॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म बन गई है. टॉम हॉलैंड ने अवतार बनाने वाले जेम्स कैमरून को भी पीछे छोड़ दिया है.
X

स्पाइडर मैन के सामने सब फीके पड़ गए! (Photo: ITGD)
हॉलीवुड इंडस्ट्री इंडिया में पिछले काफी समय से अपनी जगह बनाए हुए है. अभी तक कई फिल्में आईं और चली गईं जिसको फैंस ने भरपूर प्यार दिया. मगर हाल ही में आई स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे एक ऐसी फिल्म है, जिसका क्रेज किसी भी विदेशी फिल्म से कई गुना ज्यादा दिखा.
स्पाइडर मैन का तूफान
टॉम हॉलैंड वाली स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे ने इंडिया में जिस तरह से कमाई की है, वो आशंका किसी को नहीं थी. पहले ही वीकेंड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा फिल्म ने आसानी से छू लिया था. फिर कामकाजी वाले दिनों में कमाई थोड़ी गिरी जरूर, लेकिन वीकेंड आते-आते उसमें भी तगड़ा जंप देखने मिला. अपने दूसरे शनिवार स्पाइडर मैन ने गदर ही मचा दिया. फिल्म ने 31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया और फिल्म की टोटल कमाई 380 करोड़ नेट पहुंचा दी.
सम्बंधित ख़बरें
मगर असली इतिहास रविवार यानी 11वें दिन रचा गया. स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे इंडिया में वो इकलौती हॉलीवुड फिल्म बनी, जिसने सबसे ज्यादा 400 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया. इसके साथ-साथ सबसे तेज 400 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली इकलौती हॉलीवुड फिल्म भी बनी. सैक्निल्क की रिपोर्ट अनुसार, 11वें दिन फिल्म ने शाम होते-होते 30.4 करोड़ रुपये नेट कमा डाले थे, जिससे इसका टोटल 411.15 करोड़ रुपये नेट हुआ.
जेम्स कैमरून को पछाड़ा
स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू ़डे से पहले, जेम्स कैमरून की अवतार 2 ने इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड बनाया था. साल 2022 में आई उस फिल्म ने लाइफटाइम 390.6 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. इस आंकड़े को छूने में भी जेम्स कैमरून की फिल्म को कुछ महीने लग गए थे. मगर स्पाइडर मैन ने ये कमाल चंद दिनों में कर दिखाया है. टॉम हॉलैंड की फिल्म इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने में सफल हुई है. अनुमान के अनुसार, ये आंकड़ा अभी और भी ऊपर जाना है. स्पाइडर मैन ब्रैंड न्यू डे इंडिया में लाइफटाइम 450 करोड़ रुपये के आसपास का नेट कलेक्शन कर सकती है.
जिस रफ्तार से ये फिल्म आगे बढ़ रही है, अभी तो ये आंकड़ा ज्यादा दूर नहीं लग रहा है. मगर कुछ ही दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में- बंटवारा 1947 और आवारापन 2 रिलीज होने वाली हैं. अगर दोनों ही फिल्मों का रिस्पॉन्स अच्छा रहा, तो स्पाइडर मैन की राह मुश्किल हो जाएगी. वरना टॉम हॉलैंड की फिल्म कुछ इम्पॉसिबल कर दिखाएगी.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
