रिलीज से पहले 'Spider Man Brand New Day' की छप्परफाड़ कमाई , फर्स्ट वीकेंड की एडवांस बुकिंग में लगाई सेंचुरी!

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे का तगड़ा रिकॉर्ड

Spider Man Brand New Day Advance Booking: हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से अगले तीन दिनों के लिए भारी-भरकम कमाई कर के दिखा दी है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने कमाई के मामले में भारत में सेंचुरी लगा दी है. ऐसा माना जा रहा है कि अगर फिल्म को इंडियन ऑडियंस का जरा सा और सपोर्ट मिलता है तो फिर ये फिल्म आने वाले वक्त में और भी बड़ा कमाल कर के दिखा सकती है. फिलहाल अभी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और अभी से ही इसकी तुलना अवतार और एवेंजर्स एंड गेम से की जा रही है.

अभी स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे को रिलीज होने में कुछ घंटे हैं और इसकी एडवांस बुकिंग के आंकड़े आ गए हैं. फिल्म ने सिर्फ पहले दिन के लिए ही नहीं बल्कि पहले वीकेंड के लिए भी अपनी शानदार कमाई से चौंकाती नजर आ रही है. फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड से बॉक्स ऑफिस पर सेंचुरी लगा दी है और अभी भी एडवांस बुकिंग के फाइनल आंकड़े आने में कुछ घंटे शेष हैं.

एडवांस बुकिंग से स्पाइड मैन ने कितने कमाए?

रिपोर्ट्स की मानें तो 3 दिन की एडवांस बुकिंग के मामले में स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे ने 100 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं आने वाले 3 दिन में ये फिल्म 10 करोड़ रुपये और जोड़ सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिर एडवांस बुकिंग के मामले में एवेंजर्स एंडगेम की कमाई भी लगभग इतनी ही रही थी. कुछ समय में ही ये क्लियर हो जाएगा कि आखिर स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म रिलीज के पहले कितना कलेक्शन कर के दिखा सकती है.

ये भी पढ़ें- Jan Neta Box Office: 246 करोड़ छापने के बाद जन नेता को बड़ा झटका! छठे दिन हुआ इतने करोड़ का नुकसान, बजट से कितनी दूर?

पहले वीकेंड में कितना कमाएगी स्पाइडर मैन?

स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे फिल्म की बात करें तो ये फिल्म ओपनिंग वीकेंड में अच्छा-खासा कलेक्शन कर के दिखा सकती है. पहले से ही ये प्रेडिक्ट किया जा चुका है कि ओपनिंग डे पर फिल्म भारत में 100 करोड़ की कमाई कर लेगी. वहीं दूसरी तरफ ओपनिंग वीकेंड में ये फिल्म 200 करोड़ से 250 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है. अगर ऐसा होता है तो फिर ये भी अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड ही माना जाएगा.

पुनीत उपाध्याय

पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में पूरे कर चुका हूं 4 साल. सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक, कभी खोजी पत्रकार, कभी मौजी पत्रकार.

Read More

google button