
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' से पहले क्या देखें?
Spider-Man Recap: मकड़ी भैया की पिक्चर यानी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज में अब बस कुछ ही दिनों का समय बाकी है. मार्वल की यह फिल्म इस यूनिवर्स के लिए कितनी जरूरी है, यह बात तो हर एक मार्वल फैन अच्छे से जानता है. इस साल के अंत में मार्वल की ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ भी आ रही है, जिससे आरडीजे (रोबर्ट डाउनी जूनियर) ‘डॉक्टर डूम’ बनकर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. यही वजह है कि स्पाइडर-मैन की यह फिल्म ‘डूम्सडे’ से पहले देखना काफी अहम हो जाता है. अब चूंकि यह मार्वल की फिल्म है, तो मन में यह सवाल उठना लाजिमी है कि इसे देखने से पहले आखिर क्या-क्या देखना पड़ेगा, ताकि कहानी पूरी तरह समझ में आ जाए. अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो यह खबर खास आपके लिए है.
हमारे ‘मकड़ी मानव’ यानी स्पाइडर-मैन की वैसे तो कई लाइव-एक्शन और एनिमेटेड फिल्में आ चुकी हैं, लेकिन मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (MCU) की टाइमलाइन को समझने के लिए आपको सिर्फ स्पाइडर-मैन की फिल्में देखना ही काफी नहीं है. इसके अलावा भी आपको बहुत कुछ देखना पड़ सकता है. अब एक सवाल यह भी उठता है कि अगर आपके पास इतना समय नहीं है तो क्या किया जाए? तो चलिए, इसे आसान बनाते हुए हम आपको तीन हिस्सों में बताते हैं कि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ से पहले आपको क्या-क्या देखना चाहिए.
ओजी (OG) फैंस के लिए फिल्में
मार्वल यूनिवर्स सिर्फ नाम का यूनिवर्स नहीं है. मेकर्स ने अपनी हर एक फिल्म को इस तरह से प्लान, शूट और एग्जीक्यूट किया है कि पूरी कहानी एक ही धागे से जुड़ी हुई लगती है. अगर आप मार्वल के ‘ओजी’ फैन हैं और फिल्म देखने से पहले एक बार क्विक रिविजन करना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए है. टॉम हॉलैंड वाले स्पाइडर-मैन की एंट्री सबसे पहली बार ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ में हुई थी, जहां कैप्टन अमेरिका और आयरन मैन के बीच दो अलग-अलग टीमें बनी थीं और आयरन मैन, स्पाइडर-मैन को अपनी टीम में लड़ने के लिए लेकर आए थे. ऐसे में शुरुआत से पूरी टाइमलाइन को समझने के लिए आपको ये फिल्में देखनी होंगी.
1. टोबी मैगुइरे एरा (Tobey Maguire Trilogy)
- स्पाइडर-मैन (Spider-Man – 2002)
- स्पाइडर-मैन 2 (Spider-Man 2 – 2004)
- स्पाइडर-मैन 3 (Spider-Man 3 – 2007)
2. एंड्रयू गारफील्ड एरा (The Amazing Spider-Man Series)
- द अमेजिंग स्पाइडर-मैन (The Amazing Spider-Man – 2012)
- द अमेजिंग स्पाइडर-मैन 2 (The Amazing Spider-Man 2 – 2014)
3. टॉम हॉलैंड एरा (Marvel Cinematic Universe – MCU)
- स्पाइडर-मैन: होमकमिंग (Spider-Man: Homecoming – 2017)
- स्पाइडर-मैन: फार फ्रॉम होम (Spider-Man: Far From Home – 2019)
- स्पाइडर-मैन: नो वे होम (Spider-Man: No Way Home – 2021
4. कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर (2016)
5. अवेंजर्स:एंडगेम
6. डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस
7. एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर (2018)
8.शी-हल्क: अटॉर्नी एट लॉ
9. डेयरडेविल: बॉर्न अगेन
10. एक्समैन-1,2,3
11. डेडपूल एंड वुल्वरीन
12. द पनिशर
13. द हल्क {2008}
14. एवेंजर्स: ऐज ऑफ अल्ट्रोन
15. ब्लैक विडो
16. डेयरडेविल {सीरीज और स्पेशल शो}
ये भी पढ़ें-
मैं शर्म में जी रही थी… बुलिमिया से जूझ रही थीं शाहरुख खान की ऑनस्क्रीन बेटी सना सईद, अब बयां किया दर्द
बादशाह की दूसरी शादी टूट रही है? पत्नी ईशा रिखी ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- खामोशी का मतलब ये नहीं
आसान ऑप्शन के लिए क्या देखें?
अगर ये इतनी लंबी चौड़ी लिस्ट देख के आप डर गए हैं और सोच रहे हैं कि कुछ सस्ता टिकाऊ ऑप्शन मिल जाता, तो उसका भी इंतजाम है. हम आपको उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जो आप शॉर्ट टाइम में देख के निपटा सकते हैं. सबसे पहले आती है ‘स्पाइडर-मैन’ की सारी फिल्में और अगर वो भी नहीं देख पा रहे तो आप टॉम हॉलैंड की तीनों ‘स्पाइडर-मैन’ जरूर देख लें. इसके साथ ही ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’, ‘एवेंजर्स:एंडगेम’, ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ और ‘द पनिशर’ की सीरीज.

दीक्षा चौधरी
दीक्षा चौधरी पिछले 9 सालों से पत्रकारिता में हैं. लखनऊ महिला विद्यालय से इंग्लिश लिट्रेचर और फोरेंसिक साइंस में ग्रैजुएशन करने के बाद मॉस कॉम में डिप्लोमा किया. स्वदेश न्यूज लखनऊ, एएनबी न्यूज, इंडिया वॉयस फिर इंडिया साइंस और अमर उजाला का सफर तय करते हुए डीडी साइंस के यूट्यूब चैनल के एंकर और वॉयस आर्टिस्ट के रूप में योगदान दिया. टीवी 9 डीजिटल में आने से पहले दीक्षा अमर उजाला जुड़ी थीं. दीक्षा को फिल्मों को करीब से देखना और जानना बेहद पसंद है. दीक्षा फिल्मों की दुनिया में ही जीती हैं.
Read More