हीरो मोटोकॉर्प अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल लाने की तैयारी में लगा हुआ है. कंपनी 2027 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को लॉन्च करेगी. इस लॉन्च के साथ कंपनी अपने ईवी पोर्टफोलियो को विडा स्कूटर्स रेंज से आगे बढ़ा पाएगा. इसकी जानकारी खुद हीरो मोटोकॉर्प एक्जीक्यूटिव ने दी है.
हीरो मोटोकॉर्प के इमर्जिंग मोबिलिटी बिजनेस यूनिट की चीफ बिजनेस ऑफिसर कौसल्या नंदकुमार ने इसकी पुष्टि की है. रिपोर्ट्स की मानें, तो उन्होंने इस बारे में बात करते हुए बताया, 'इस साल नहीं. हम अगले साल आने वाले प्रोडक्ट्स पर विचार करेंगे.'
अगल आर्किटेक्चर पर तैयार होंगी बाइक्स
वहीं हीरो मोटोकॉर्प के सीईओ हर्षवर्धन चितले ने बताया कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल प्रोग्राम पर आगे बढ़ रही है और आने वाले महीनों में इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी शेयर करेगी. हीरो मोटोकॉर्प की अपकमिंग इलेक्ट्रिक बाइक्स दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर बेस्ड होगी.
सम्बंधित ख़बरें
पहला कॉन्सेप्ट कंपनी ने EICMA 2025 में दिखाया था. इसका कोडनेम UBEX है, जो एक स्ट्रीट नेकेड मोटरसाइकिल होगी. वहीं दूसरी बाइक का कोडनेम VXZ है, जिसे कंपनी अमेरिका बेस्ड जीरो मोटरसाइकिल के साथ कोलैबोरेशन में बना रही है.
यह भी पढ़ें: 187KM रेंज, डबल बैटरी की पावर... 3 लाख ने खरीदा Hero Vida स्कूटर
परफॉर्मेंस चाहने वालों पर होगा फोकस
ये एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल होगी, जिसका फोकस एडवेंचर-ओरियंटेड बायर्स पर होगा. हाल में ही इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक डिजाइन का पेटेंट भारत में फाइल हुआ है. नंदकुमार ने कन्फर्म किया है कि विडा प्लेटफॉर्म से सीखते हुए इन बाइक्स को बिलकुल ही नए आर्किटेक्चर पर तैयार किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: बेच डाली 5.42 लाख गाड़ियां! HERO को पछाड़ नंबर 1 बना ये ब्रांड
हीरो की अपकमिंग बाइक्स में क्या फीचर्स मिलेंगे और इसमें बैटरी या रेंज कितनी होगी, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है. उम्मीद है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में हीरो की एंट्री से इस सेगमेंट में तेजी आएगी. अभी ज्यादातर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल स्कूटर से आ रही है.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में कुछ ही ब्रांड्स इलेक्ट्रिक बाइक्स बेच रहे हैं. उसमें भी कंपनियों की उपलब्धता बहुत सीमित है. रॉयल एनफील्ड ने फ्लाइंग फ्ली को इस सेगमेंट में उतारा है, लेकिन अभी ये बाइक बेंगलुरु में ही मिल रही है. उम्मीद है कि हीरो की एंट्री से इस सेगमेंट की तस्वीर बदलेगी.
---- समाप्त ----
ये भी देखें
