कर्मचारी चयन आयोग (SSC) परीक्षा स्थगित होने का मामला सामने आया है. SSC ने मंगलवार 8 सितंबर को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा को स्थगित कर दिया है. प्राप्त सूचना के अनुसारSSC ने नोएडा के एक सेंटर के कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा स्थगित की है. इसको लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि तकनीकी कारणों की वजह से परीक्षा को स्थगित किया जा रहा है. हालांकि साथ ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा भी कर दी गई है.
आइए, पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि SSC ने किस प्रतियोगी परीक्षा को स्थगित किया है. नोएडा के किस सेंटर में होने जा रही परीक्षा को स्थगित किया गया है. जानेंगे कि अब कब परीक्षा का आयोजन किया जाएगा.
तकनीकी कारणों सेये परीक्षा की गई स्थगित
SSC ने नोएडा के एक सेंटर पर 8 सितंबर को आयोजित होने जा रही परीक्षा को स्थगित किया है, जिसके तहत कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर टियर 1 परीक्षा को स्थगित किया गया है. ये परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जानी थी, जो मंगलवार 8 सितंबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक प्रस्तावित थी.
नोएडा 155 सेक्टर इस सेंटर की परीक्षा स्थगित
SSC ने नोएडा 155 सेक्टर स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र (APK) पर आयोजित होने वाली कंबाइड हिंदी ट्रांसलेटर टियर 1 परीक्षा को स्थगित किया है. इस संबंध में परीक्षा केंद्र के बाहर एक नोटिस चस्पा किया गया है, जिसमें बताया गया है कि तकनीकी कारणों की वजह से परीक्षा केंद्र के कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा स्थगित की जा रही है.
13 सितंबर को दोबारा हाेगी परीक्षा
SSC की तरफ से नोएडा 155 स्थितआदर्श परीक्षा केंद्र के बाहर चस्पा किए गए नाेटिस में कहा गया है कि तकनीकी कारणों की वजह से ये परीक्षा स्थगित की जा रही है. साथ ही परीक्षा की नई तारीख की घोषणा भी की गई है, जिसके तहत इस परीक्षा केंद्र के कैंडिडेट्स के लिए कंबाइड हिंदी ट्रांसलेटर टियर 1 परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी. परीक्षा का आयोजन CBT मोड में ही होगा.
परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा
SSC कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर टियर 1 परीक्षा देने के लिए नोएडा 155 स्थित परीक्षा केंद्र पर बड़ी संख्या में कैंडिडेट्स जुटे थे, लेकिन निर्धारित समय तक परीक्षा शुरू नहीं हो सकी, जिसके बाद कैंडिडेट्स ने परीक्षा केंद्र के बाहर प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया.

शालिनी बाजपेयी
शालिनी बाजपेयी टीवी9 भारतवर्ष न्यूज चैनल में सीनियर रिपोर्टर के तौर पर दिल्ली में काम कर रही हैं. टीवी9 भारतवर्ष से 2019 से जुड़ी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 15 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है. शिक्षा, स्वास्थ्य और दिल्ली सरकार जैसी अहम बीट को कवर करती हैं. शालिनी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक किया है
Read More