SSC CHSL Bharti 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (CHSL) भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके साथ ही SSC CHSL भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 12वीं पास कैंडिडेट्स SSC CHSL भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर निर्धारित की गई. कुल 2536 पदों पर भर्ती होनी है. इस बार SSC CHSL भर्ती में कई बदलाव लागू किए गए हैं.
आइए, विस्तार से SSC CHSL भर्ती आवेदन प्रक्रिया के बारे में जानते हैं. जानते हैं कि SSC CHSL भर्ती में क्या बदलाव किए गए हैं.
7 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन
SSC CHSL भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 सितंबर से शुरू हुई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 अक्टूबर निर्धारित है. वहीं आवेदन फीस 8 अक्टूबर तक जमा कराई जा सकती है. 12वीं पास कैंडिडेट्स SSC CHSL भर्ती 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं.
कौन कर सकता है आवेदन?
SSC CHSL भर्ती 2026 के लिए आवेदन बेशक 12वीं पास कर सकते हैं, लेकिन इसके साथ ही कुछ पदों में 12वीं में कुछ विषय अनिवार्य किए गए हैं, जिसके तहत SSC और संस्कृति मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद में भर्ती के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम से मैथ सब्जेक्ट के साथ पास होना जरूरी है.
वहीं आयु सीमा की बात करें तो 18 से 27 साल के कैंडिडेट्स ही आवेदन कर सकते हैं. आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी. एससी/एसटी कैटेगरी को आयु सीमा में 5 साल, OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 3 साल की छूट मिलेगी.
कैसे होगा सिलेक्शन, कितनी मिलेगी सैलरी?
SSC CHSL भर्ती 2026 के तहत कई पदों पर भर्ती की जानी है. ऐसे में पद के अनुरूप सैलरी भी अलग-अलग निर्धारित है. मसलन, समझें तो पदों के अनुरूप 19,900 से 92,300 रुपये की सैलरी मिलेगी. वहीं सिलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो उसके लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. टियर 1 और टियर 2 लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसमें मेरिट में आने वाले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा, उसके बाद उन्हें नियुक्ति दी जाएगी.
सेक्शनल टाइमिंग लागू
SSC ने CHSL भर्ती 2026 में कई अहम बदलाव लागू किए हैं, जिसके तहत सेक्शन टाइमिंग लागू कर दी गई है. इस बदलाव के तहत SSC CHSL भर्ती 2026 टियर 1 परीक्षा में इंग्लिश, रीजनिंग, मैथ्स और जनरल नॉलेज सेक्शन में सेक्शनल टाइमिंग लागू की जाएगी. एक सेक्शन को साॅल्व करने के बाद ही कैंडिडेट्स दूसरा सेक्शन साॅल्व कर सकते हैं. प्रत्येक सेक्शन के लिए 15 मिनट का समय निर्धारित है.
TV9 Bharatvarsh
टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
Read More