SSC Phase 14 Answer Key 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) फेज 14 यानी सिलेक्शन पोस्ट 14 भर्ती एग्जाम 2026 में शामिल हुए कैंडिडेट्स के लिए बड़ा अपडेट है. SSC ने फेज 14 यानी सिलेक्शन पोस्ट 14 भर्ती एग्जाम 2026 की आंसर-की और रिस्पॉस शीट जारी कर दी है. इसके साथ ही SSC ने आपत्ति विंडो भी खोल दी है, जिसके तहत कैंडिडेट्स 12 अक्टूबर शाम 4 बजे तक उन जवाबों को चुनौती दे सकते हैं, जाे उन्हें गलत लगते हैं. SSC ने फेज 14 यानी सिलेक्शन पोस्ट 14 भर्ती एग्जाम 2026 का आयोजन 16 से से 26 सितंबर तक आयोजित किया था.

आइए, विस्तार से जानते हैं कि कैसे SSC फेज 14 यानी सिलेक्शन पोस्ट 14 भर्ती एग्जाम 2026 की आंसर-की चेक कर सकते हैं. साथ ही जानेंगे कि आपत्तियां दर्ज कराने का प्रोसेस क्या है और कितनी फीस चुकानी होगी.

ऐसे देख सकते हैं आंसर-की

SSC ने फेज 14 यानी सिलेक्शन पोस्ट 14 भर्ती एग्जाम 2026 की रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की अपलोड कर दी है, जिसे SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एक्सेस किया जा सकता है. लॉगिन करने के लिए कैंडिडेट्स को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी . आइए, जानते हैं कि कैसे आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं.

  • सबसे पहलेआधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर दिख रहे आंसर-की सेक्शन को खोलें.
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें.
  • Phase XIV टेंटेटिव आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देखें.
  • रेफरेंस के लिए डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड और सेव करें.
  • रिस्पॉन्स शीट का प्रिंटआउट ले लें, ये तय समय सीमा के बाद उपलब्ध नहीं होंगी.

9 अक्टूबर से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं

SSC ने फेज 14 यानी सिलेक्शन पोस्ट 14 भर्ती एग्जाम 2026 की रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की जारी करने के साथ ही आपत्तियां दर्ज कराने के लिए विंडो खोलने की घाेषणा भी की है, जिसके तहत कैंडिडेट्स गलत लगने वाले जवाबों पर 9 अक्टूबर शाम 4 बजे से आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख 12 अक्टूबर शाम 4 बजे तक है. आपत्ति शुल्क प्रति सवाल या चुनौती दिए गए उत्तर के लिए 50 रुपये निर्धारित है. समय-सीमा के बाद या किसी अन्य तरीके से मिली आपत्तियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा. SSC ने एडवाइज जारी की है कि वे आपत्तियां जमा करने से पहले आपत्ति-प्रबंधन से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देशों का पालन करें.

TV9 Bharatvarsh

TV9 Bharatvarsh

टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.

Read More

google button