Stock Market Crash: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market Crash) की शुरुआत बेहद कमजोर रही। कारोबार खुलते ही शेयर बाजार (Stock Market) में भारी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 700 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि एनएसई का निफ्टी (Nifty) भी 250 अंक से अधिक गिर गया। ताजा गिरावट के पीछे अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ा तनाव (Iran America War) और कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में तेजी को बड़ी वजह माना जा रहा है।

Sensex-Nifty ने लाल निशान में की शुरुआत

सेंसेक्स पिछले बंद स्तर 76,944 के मुकाबले 76,471 पर खुला और शुरुआती कारोबार में 76,135 तक फिसल गया। वहीं निफ्टी 24,055 के पिछले बंद स्तर की तुलना में 23,858 पर खुला और 23,786 तक नीचे आ गया। बाजार में चौतरफा बिकवाली का दबाव नजर आया।

यह भी पढ़ें: Lucknow Road Hole Accident: लखनऊ भारी बारिश से धंसी सड़क, 12 फीट गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिरा युवक, क्रेन की मदद से बाहर निकाला

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

बाजार में गिरावट के बीच कई शेयरों पर दबाव देखने को मिला। लार्जकैप में IndiGo और Eternal कमजोर रहे। मिडकैप में GVT&D, Godrej Properties, MFSL, TI India और Voltas में गिरावट दर्ज की गई। वहीं स्मॉलकैप में KFIN Tech, Brigade और Chola Holdings भी लाल निशान में कारोबार करते नजर आए।

यह भी पढ़ें: District judge's retirement age: डिस्ट्रिक्ट जजेस की रिटायरमेंट उम्र 62 साल करने पर MP सरकार सहमत, सभी राज्यों से दो हफ्ते में फैसला लेने के SC के निर्देश

Trump के बयान से बढ़ी चिंता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज स्ट्रेट पर अमेरिकी नियंत्रण के दावे (Donald Trump Statement) और ईरान पर जारी सैन्य कार्रवाई से बाजार की चिंता बढ़ी है। होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) दुनिया के अहम तेल मार्गों में शामिल है। यहां किसी भी तरह की रुकावट से कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका रहती है।

यह भी पढ़ें: Stock Market Crash: अमेरिका-ईरान जंग का असर, मार्केट खुलते ही Sensex 700 अंक से ज्याद गिरा, Nifty भी 250 अंक लुढ़का

Crude Oil में तेजी का बाजार पर असर

तनाव बढ़ने के साथ कच्चा तेल (Crude Oil) भी महंगा हुआ। बुधवार को ब्रेंट क्रूड करीब 95 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया। तेल की कीमतों में तेजी से भारत जैसे बड़े तेल आयातक देश पर आयात बिल और महंगाई का दबाव बढ़ने की चिंता रहती है। इसका असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर भी पड़ा।

एशियाई बाजारों में भी कमजोरी रही। जापान का निक्केई करीब 2.9 फीसदी और दक्षिण कोरिया का KOSPI करीब 4 फीसदी तक फिसला। इससे साफ है कि अमेरिका-ईरान तनाव (Iran America War) का असर सिर्फ भारतीय बाजार तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी इसका दबाव दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें: Nepal Flood Update: नेपाल में बर्फ-चट्टानें खिसकने से दोबारा बाढ़ का खतरा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 1127, 4600 लापता, मदद के लिए भारत से भेजी गई 5वीं स्पेशल फ्लाइट