Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सोमवार को बाजार की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई. इस दौरान सेंसेक्स 600 के ज्यादा के उछाल के साथ ओपन हुआ. जबकि निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर से से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है. सोमवार को बाजार की शुरुआत ग्रीन जोन में हुई. इस दौरान सेंसेक्स 600 के ज्यादा के उछाल के साथ ओपन हुआ. जबकि निफ्टी में भी 150 अंक से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/06/20/stock-market-holiday-alert-2026-06-20-12-42-18.jpg)
शेयर बाजार की शानदार शुरुआत Photograph: (File)
Stock Market Today: मध्य पूर्व में तनाव थोड़ा कम होने के साथ ही सोमवार को भारतीय शेयर बाजार की शानदार शुरुआत हुई. शुरुआती कारोबार में बाजार के दोनों प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखी को मिली. सोमवार को सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ ओपन हुआ. जबकि निफ्टी50 174 अंकों की तेजी के साथ खुला. इससे पहले सोमवार को गिफ्ट निफ्टी ने भी शेयर बाजार के पॉजिटिव शुरुआत के संकेत मिल रहे थे. इस दौरान गिफ्ट निफ्टी में 167 अंकों की तेजी देखने को मिली.
एशियाई बाजारों में भी आया उछाल
मध्य पूर्व में जारी तनाव में पिछले दोनों में में थोड़ी सी नरमी आई है. अमेरिका ने लगातार दूसरी रात ईरान पर हमले नहीं किए. इस बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भी भारी गिरावट दर्ज की गई. जिसके चलते एशियाई शेयर बाजारों में तेजी देखने को मिली. उधर अमेरिकी फ्यूचर्स भी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखे.
- जबकि ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेतों ने निवेशकों का बाजार पर भरोसा वापस लौटाया. इससे पहले पिछले सप्ताह बाजार में बड़ी बिकवाली देखने को मिली थी. जिसके चलते शुक्रवार को सेंसेक्स 2,091.68 अंक टूटकर 76,059.77 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि निफ्टी50, 566.85 अंक की गिरावट के साथ 23,767.45 अंकों पर क्लोज हुआ था.
इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा उछाल
सोमवार के शुरुआती कारोबार में निफ्टी50 पर इंटरग्लोब एविएशन (IndiGo), टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और इटरनल के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली. इस दौरान निफ्टी मिडकैप करीब 0.98 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 0.86 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करता दिखा.
- उधर आज एशियाई बाजारों में तेजी का रुख बना हुआ है. अमेरिकी फ्यूचर्स भी उछाल के साथ कारोबार करता दिखा. बता दें कि ग्लोबल बाजारों से मजबूत संकेत की वजह से भारत में भी निवेशकों का जोश हाई है.
खबर अभी अपडेट हो रही है...
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें