
देव आनंद के बेटे का करियर
Suneil Anand Passed Away: हिंदी सिनेमा के दिग्गज दिवंगत अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद को लेकर एक दुखद खबर सामने आई है. 70 साल की उम्र में सुनील आनंद का निधन हो गया है. जानकारी के मुताबिक सुनील ने लंदन के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली. उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. भले ही सुनील आनंद अपने पिता की तरह लोकप्रिय नहीं थे, लेकिन एक समय था जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने पिता की तरह जगह बनाने की कोशिश की थी. चलिए इस आर्टिकल आपको बताते हैं कि सुनील की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें.
ये भी पढ़ें: Badhasha And Isha: बादशाह संग तलाक की अफवाहों के बीज ईशा रिखी के सपोर्ट में उतरीं करण औजला की पत्नी पलक, लिखा खास पोस्ट
फिल्मी परिवार से ताल्लुक होने के बाद भी सुनील आनंद बॉलीवुड में कुछ खास जगह नहीं बना पाए. उन्होंने अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी स्थित अमेरिकन यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की. शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने अपने पिता की राह पर चलते हुए फिल्मों में किस्मत आजमाई.
सुनील आनंद की डेब्यू फिल्म
साल 1984 में उन्होंने फिल्म ‘आनंद और आनंद’ से बॉलीवुड में कदम रखा. इस फिल्म में उन्हें लाने वाले खुद उनके पिता देव आनंद ही थे. फिल्म में उनके साथ राखी, स्मिता पाटिल और बिस्वजीत चटर्जी जैसे कलाकार भी थे, लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आई. उसके बाद उन्होंने ‘कार थीफ’, ‘मैं तेरे लिए’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन लगातार असफल फिल्मों के कारण वो इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब नहीं हो सके. उन्होंने वो सफलता नहीं मिली, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी. लगातार असफल फिल्मों ने उनके फिल्मी करियर पर ब्रेक लगा दिया था.
कमबैक की कोशिश भी नहीं आई काम
लगातार चार फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद सुनील आनंद ने एक्टिंग से ही दूरी बना ली. कई साल बाद उन्होंने साल 2001 में ‘मास्टर’ नाम की मार्शल आर्ट्स पर आधारित फिल्म से वापसी की कोशिश की. इस फिल्म का निर्देशन भी उन्होंने खुद किया था. हालांकि, ये प्रयोग भी सफल नहीं रहा और फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी. उसके बाद सुनील ने एक्टिंग को पूरी तरह से छोड़ ही दिया. यानी पिछले 25 सालों में वो किसी भी फिल्म में नहीं दिखे थे.
देव आनंद के बाद संभाली प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी
सुनील आनंद अपने पिता के अंतिम समय तक नवकेतन फिल्म्स में उनके साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में जुड़े रहे. साल 2011 में देव आनंद के निधन के बाद उन्होंने प्रोडक्शन हाउस की जिम्मेदारी संभाली और निर्माता के तौर पर पिता की विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश की. हालांकि, वो नवकेतन फिल्म्स को पहले जैसी सफलता दिलाने में कामयाब नहीं हो सके.
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सुनील आनंद ने कभी शादी नहीं की. हालांकि, एक्टर ने कभी भी इसको लेकर खुलकर बात नहीं की, क्योंकि वो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते थे.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: योगेश रावत को धीरज धूपर ने क्यों किया था एविक्ट? अब एक्टर ने बताई वजह

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More