Time Updated: Monday, October 5, 2026, 13:54 [IST]

Noida Supernova Tower Death Case: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित सुपरनोवा सोसाइटी में 29 साल के संभव जैन की मौत के मामले में अब नया वीडियो सामने आया है। वीडियो घटना से ठीक पहले का बताया जा रहा है, जिसमें आसपास मौजूद कुछ लोग संभव को समझाने और बचाने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि पास में मौजूद एक केयरटेकर के कैमरे में यह घटनाक्रम रिकॉर्ड हुआ था।

संभव मूल रूप से मानेसर, गुरुग्राम का रहने वाला था और सुपरनोवा की एक Airbnb प्रॉपर्टी में ठहरा हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में उसके कर्ज से परेशान होने की बात सामने आई है। इसके अलावा पिता को भेजे गए एक WhatsApp मैसेज की भी जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत की असली वजह को लेकर कोई अंतिम नतीजा नहीं निकाला है।

Noida Supernova Tower Death Case

नए वीडियो में बचाने की कोशिश

घटना के समय पास के एक फ्लैट में कुछ लोग AC रिपेयरिंग का काम कर रहे थे। सामने आए वीडियो में इन लोगों को संभव को रोकने और सुरक्षित जगह पर आने के लिए समझाते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान संभव ने एक व्यक्ति से कहा था, 'नहीं गिर रहा सर।' वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बाद में ऊंचाई से गिरने के कारण उसकी मौत हो गई।

🚨 Another Angle of the Tragic Incident ⚠️Even after all the efforts Sambhav Jain couldn't be saved 😓Mental health matters. If you or someone you know is struggling please seek help and talk to someone. A conversation can save a life.#Noida #Supernova #MentalHealthMatters https://t.co/BQlqpyekKk

— Dr. Abhinaba Pal (@drabhinabapal7) October 5, 2026

ये भी पढ़ें: नोएडा में दिल दहलाने वाला हादसा! सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से कूदा युवक, शरीर के हुए कई टुकड़े

एक दिन के लिए लिया था कमरा

पुलिस के मुताबिक संभव जैन ने सुपरनोवा की Airbnb प्रॉपर्टी में शुक्रवार को चेक-इन किया था। उसे शनिवार को चेक-आउट करना था। इसी दौरान यह घटना हो गई। शनिवार 3 अक्टूबर को करीब 11:30 बजे थाना सेक्टर-126 पुलिस को स्पायरा बिल्डिंग से एक व्यक्ति के गिरने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

कर्ज से परेशान होने की बात

शुरुआती जांच में संभव के कथित तौर पर कर्ज की समस्या से परेशान होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी यह पता लगा रही है कि उसकी मौत के पीछे यही मुख्य कारण था या कोई दूसरी वजह भी थी। पुलिस उसके निजी और आर्थिक हालात से जुड़ी जानकारी की भी जांच कर रही है। जांच पूरी होने से पहले कर्ज को उसकी मौत की पक्की वजह नहीं माना गया है।

पिता को भेजा था WhatsApp मैसेज

पुलिस की जांच में संभव द्वारा अपने पिता को भेजा गया एक WhatsApp मैसेज भी सामने आया है। पुलिस के मुताबिक इसमें उसने जीने की इच्छा नहीं होने और आत्महत्या से जुड़ी बात लिखी थी। उसने अपने कदम के लिए खुद को जिम्मेदार भी बताया था। पुलिस इस मैसेज की जांच अन्य उपलब्ध सबूतों के साथ कर रही है, ताकि घटना से पहले की परिस्थितियों को समझा जा सके।

संदर्भित प्रकरण में थाना सेक्टर-126 क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.10.2026 को स्पायरा बिल्डिंग, सेक्टर-94, नोएडा में एक युवक द्वारा बालकनी से कूदकर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुयी। उक्त सूचना पर थाना सेक्टर 126 पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी तो मृतक संभव जैन पुत्र विनय कुमार जैन निवासी टावर-ए आईएमटी व्यू सीजीएचएस जीएच-52 मानेसर सेक्टर-1 आईएमटी मानेसर गुरुग्राम हरियाणा, स्पायरा बिल्डिंग, सेक्टर-94, नोएडा के रूम में एक दिन के ठहरने हेतु अकेले आये थे। युवक द्वारा उक्त कमरे की बालकनी की रेलिंग से लटकते हुए आत्महत्या करने के उद्देश्य से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारीगण व एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए है तथा घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का भी अवलोकन करते हुए सभी बिन्दुओं पर गहनता से जॉच की जा रही है। घटनाक्रम के समय आसपास उपस्थित व्यक्तियों द्वारा पूछताछ में जानकारी हुयी कि मृतक मानसिक तनाव में था। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया है तथा नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।बाइट~एडीसीपी नोएडा

— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) October 3, 2026

फील्ड यूनिट ने जुटाए सबूत

नोएडा की एडीसीपी मनीषा सिंह के मुताबिक मृतक की पहचान करीब 29 वर्षीय संभव जैन के रूप में हुई है। वह मूल रूप से मानेसर, गुरुग्राम का रहने वाला था और घटना से एक दिन पहले ही प्रॉपर्टी में आया था। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की गई और परिवार को घटना की जानकारी दे दी गई।

वीडियो और दूसरे सबूतों की जांच

पुलिस अब घटनास्थल और आसपास की CCTV फुटेज, सामने आए नए वीडियो, मौके पर मौजूद लोगों के बयान, WhatsApp मैसेज और दूसरे उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है। अन्य कानूनी कार्रवाई भी जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि संभव किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और इस घटना के पीछे क्या वजह थी।

ये भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा? शिष्य की मौत के बाद फलाहारी महाराज ने खोले आश्रम के बड़े राज!

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे