Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का 17 सितंबर 2026 को राशि परिवर्तन हो रहा है. सूर्य को आत्मा और प्रशासनिक क्षमता का कारक माना जाता है. वह जल्द ही सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को लाभ होगा.

Published byNamrata Mohanty

Surya Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राजा सूर्य का 17 सितंबर 2026 को राशि परिवर्तन हो रहा है. सूर्य को आत्मा और प्रशासनिक क्षमता का कारक माना जाता है. वह जल्द ही सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. ऐसे में आइए जानते हैं किन राशियों को लाभ होगा.

author-image

New Update

Surya Gochar 2026

Surya Gochar 2026 Photograph: (ai generated)

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा माना जाता है. जब भी इस ग्रह का गोचर होता है, तो उसे ज्योतिष में विशेष खगोलीय घटना माना जाता है. इस बार कन्या संक्रांति पर सूर्य का गोचर कन्या राशि में होने वाला है. ऐसे में इससे बेहद खास बदलाव माना जा रहा है. द्रिक पंचांग के अनुसार, 17 सितंबर 2026 को सूर्य अपनी स्वयं की राशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे. यह उनकी मित्र राशि है इसलिए कुछ राशियों को इससे लाभ होगा तो वहीं कुछ राशियों को इसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है.

कन्या राशि में सूर्य का गोचर लगभग 1 महीने तक रहेगा. 17 अक्टूबर 2026 को सूर्य कन्या से निकलकर तुला राशि में जाएंगे. कन्या राशि में गोचर के दौरान बुध के सूर्य की युति होगी, इससे बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. सूर्य के गोचर से इन राशियों को ज्यादा फायदा होने वाला है.

सूर्य गोचर से कौन-कौन सी राशियों को लाभ होगा?

1.मेष राशि

मेष राशि के जातकों को सूर्य के गोचर का लाभ मिलेगा. ये लोग इस समय अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे. छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा. इस वजह से प्रतिस्पर्धा में आपका बल अधिक रहेगा. कोर्ट-कचहरी के मामलों में कानूनी राहत मिलेगी. लंबे समय से अटका कोई फैसला आपके पक्ष में आ सकता है. लंबे समय से चल रही किसी बीमारी से अब आपको राहत मिलने वाली है. ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है. 

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

2.सिंह राशि

फिलहाल, सूर्य सिंह राशि में ही है. इस राशि से निकलकर ही उनका कन्या राशि में गोचर होगा. ऐसे में इन्हें भी फायदा पहुंचने वाला है. इस राशि के स्वामी सूर्य का दूसरे भाव में गोचर होगा. ये घर धन का होता है. ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, रुका हुआ धन वापस मिलेगा. आप अपनी वाणी पर नियंत्रण पाएंगे. इससे आपकी बातों का गहरा प्रभाव भी लोगों पर होगा, खासतौर पर कार्यक्षेत्र में. इससे आपका मान-सम्मान बढ़ेगा. परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा. धन संचय करने का पूर्ण अवसर मिलेगा.

3.वृश्चिक राशि

सूर्य के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को आय में लाभ होता दिखेगा. इस राशि के 11वें भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है. ऐसे में इन लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी और लंबे समय से अटकी हुई योजनाएं भी पूरी होंगी. निवेश से बड़ा लाभ प्राप्त होगा. कार्यस्थल पर सीनियर अधिकारियों तथा वरिष्ठों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा.

4.धनु राशि

धनु राशि के लोगों को भी सूर्य के गोचर से करियर में सफलता मिलेगी. आपके दशम भाव में गोचर हो रहा है, जो कर्म भाव माना जाता है. इन लोगों को कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिलेगा. पदोन्नति हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट होगा. कुछ जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिलेगा. सरकारी क्षेत्रों या उच्च अधिकारियों से लाभ मिलने के प्रबल संयोग मिल रहे हैं.

5.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को नवम भाव में सूर्य का गोचर हो रहा है. इन लोगों का सोया भाग्य अब जागने वाला है. इस दौरान आपकी धार्मिक रुची में वृद्धि होगी. यात्रा से भरपूर लाभ होगा. नौकरी और व्यापार के चलते किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है. इन लोगों केो लिए ऐसी यात्राएं लाभकारी साबित होगी. इस राशि के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में भी मनचाही सफलता हासिल होगी.

सूर्य गोचर के लाभ को दोगुना करने के लिए करें सरल उपाय

सूर्य गोचर होने के बाद सभी राशियों को कुछ उपाय करने चाहिए:-

  • प्रतिदिन सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें.  जल में लाल फूल तथा सिंदूर मिला सकते हैं.
  • जल चढ़ाते समय ऊं सूर्याय नम: और ऊं घृणि सूर्याय नम:, इन मंत्रों का जाप करना चाहिए.
  • रविवार के दौरान गेहूं, गुड़ या तांबे से बनी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है. 

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan Date 2026: कब होगा गणपति विसर्जन? जानें अनंत चतुर्दशी की सही तारीख और शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)