Fri, 31 Jul 2026 10:48 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 31 Jul 2026 10:48 AM IST
सार
Surya Gochar in Singh Rashi: सूर्य का अपनी राशि में गोचर विशेष लाभ के संकेत दे रहा है। इस समय जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति से लेकर करियर में सफलता प्राप्त होगी। आइए इन भाग्यशाली राशियों को जानते हैं।
Surya Gochar in Singh Rashi: अगस्त में सूर्य का सबसे महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है, जिसका प्रभाव कई राशियों के जीवन पर बेहद शुभ रहने वाला है। 17 अगस्त 2026 को सूर्य अपनी स्वयं की राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और नेतृत्व का कारक माना जाता है। अपनी ही राशि में गोचर करने से सूर्य का प्रभाव और अधिक प्रबल हो जाता है। ऐसे में कुछ राशियों के लिए धन लाभ, करियर में तरक्की, मान-सम्मान और नई सफलताओं के प्रबल योग बनेंगे। आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए ये 30 दिन गोल्डन टाइम साबित हो सकते हैं।
August Weekly Horoscope: अगस्त का पहला सप्ताह इन राशियों का चमकाएगा भाग्य, हर काम में मिलेगी सफलता
Surya Gochar in Singh Rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
सूर्य का यह गोचर आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। धन लाभ के प्रबल योग बनेंगे। नई नौकरी और काम की प्राप्ति संभव है। करियर और कारोबार में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस समय मेष राशि वालों की मनचाहे स्थान पर ट्रांसफर की इच्छा भी पूरी हो सकती है। अविवाहित लोगों को मनचाहा साथी मिल सकता है। भूमि-भवन से जुड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं लाभदायक साबित होगी।
August Horoscope 2026: खुशियों से भरा रहेगा इन 4 राशि वालों के लिए अगस्त, करियर में मिलेगी बड़ी सफलता
Surya Gochar in Singh Rashi - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सूर्य का अपनी ही राशि में प्रवेश आपके लिए बेहद शुभ रहेगा। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। निवेश के अच्छे आपको मिलेंगे। कारोबार में मनचाहा लाभ मिलने के साथ प्रगति के नए अवसर प्राप्त होंगे। लोगों से संपर्क बढ़ेगा और सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके अलावा परिवार के साथ सुखद और यादगार समय बिताने का मौका मिलेगा। घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से खुशियों का माहौल बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
Sawan Mantra: सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें शिव मंत्र जाप, इन खास उपायों से मिलेंगे शुभ फल
विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Gochar in Singh Rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। कला पर काम करेंगे और समाज में अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों की प्राप्ति संभव है। इस अवधि में आपको विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कोई यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं। घर में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। प्रेम जीवन मधुर रहेगा और लव पार्टनर के साथ यादगार पल बिताने का अवसर मिलेगा।