यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली है जब पंच की जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। जुलाई 2026 में पंच (पंच EV सहित) की 21,313 यूनिट्स बिकीं, जिससे यह टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार और कुल मिलाकर भारत की 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई।
टाटा मोटर्स ने एक और माइलस्टोन पार कर लिया है। दरअसल, हर बार कंपनी को नई उंचाइओं पर ले जाने वाली पंच SUV ने एक बार फिर कंपनी को ताज में कामयाबी का नगीना जड़ दिया है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की है कि वो उसकी पंच ने लॉन्च के बाद से देश के अंदर महज 5 सालों के अंदर 8 लाख यूनिट की बिक्री का आंतड़ा पार कर लिया है। इस उपलब्धि के साथ, पंच भारत में इतनी तेजी से यह मुकाम हासिल करने वाली SUV बन गई है, जो ICE और इलेक्ट्रिक, दोनों ही सेगमेंट में काफी पॉपुलर है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11.6 - 16.67 लाख
₹ 6.39 - 9.15 लाख
₹ 12 - 20.99 लाख
₹ 18.9 - 28.49 लाख
₹ 11.49 - 21.29 लाख
₹ 21.89 - 26.79 लाख
यह उपलब्धि ऐसे समय में मिली है जब पंच की जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। जुलाई 2026 में पंच (पंच EV सहित) की 21,313 यूनिट्स बिकीं, जिससे यह टाटा मोटर्स की सबसे ज्यादा बिकने वाली पैसेंजर कार और कुल मिलाकर भारत की 5वीं सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई। 2026 के फेस्टिव सीजन से पहले, टाटा मोटर्स के पास सेलिब्रेट का एक और कारण है। अभी पंच पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसे BNCAP में सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है।
टाटा पंच फेसलिफ्ट का डिजाइन
2026 टाटा पंच अपने बॉक्सी, कॉम्पैक्ट लुक को बरकरार रखती है, लेकिन इसे अब पहले से ज्यादा शार्प लुक दिया गया है। स्लिम LED DRLs, ब्लैक-आउट ग्रिल, नए LED हेडलैंप और रीडिजाइन किए गए बंपर इसे फ्रेश लुक देते हैं। पीछे की तरफ, कनेक्टेड LED टेल-लैंप और एक रिवाइज्ड बंपर इसे मॉडर्न टच देते हैं, जबकि साइड में नए 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील हैं।
टाटा ने पंच लाइनअप को 6 वैरिएंट में बांटा है। इसमें स्मार्ट, प्योर, प्योर प्लस, एडवेंचर, अकम्प्लिश्ड और अकम्प्लिश्ड प्लस S शामिल है। ग्राहकों को 6 कलर्स का ऑप्शन भी मिलेगा। इसमें बंगाल रूज, कैरामल, कूर्ग क्लाउड्स और सियानटैफिक के साथ-साथ डेटोना ग्रे और प्रिस्टीन व्हाइट शामिल हैं। पंच 2024 की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनकर उभरी, जो 4 दशकों से भी ज्यादा समय में पहली बार है कि किसी नॉन-मारुति सुजुकी मॉडल ने टॉप स्थान हासिल किया है।
टाटा पंच फेसलिफ्ट के फीचर्स
नई टाटा पंच में कई शानदार फीचर्स को शामिल किया गया है, इसमें आसान पार्किंग के लिए 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, ऑटो-डिमिंग IRVM, एक बड़ा 10.24 HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जिंग, हरमन ऑडियो सिस्टम और भी बहुत कुछ शामिल है। नई टाटा पंच अब अपने सेगमेंट में सबसे बड़ा बूट देती है, जिसमें पेट्रोल वेरिएंट में 366 लीटर की लगेज कैपेसिटी है, जबकि CNG वर्जन में 210-लीटर का इस्तेमाल करने लायक बूट मिलता है।
टाटा पंच फेसलिफ्ट की सेफ्टी
पंच फेसलिफ्ट मॉडल में सेफ्टी पर खास ध्यान दिया गया है। नई पंच में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग के साथ-साथ ESC, ABS, TPMS, 360-डिग्री कैमरा और रिवर्स पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। सेफ्टी पर अपने फोकस को दिखाने के लिए, टाटा मोटर्स ने नई पंच का क्रैश टेस्ट किया, जिसमें चार डमी यात्रियों के साथ एक ट्रक से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आमने-सामने की टक्कर का सिमुलेशन किया गया। इम्पैक्ट के बावजूद, बॉडी स्ट्रक्चर सही सलामत रहा, और क्रैश के बाद चारों डोर खोले जा सके।
