Sep 02, 2026 11:55 am ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

नई पजेरो में पुरानी पजेरो की तरह लैडर-फ्रेम चेसिस, डीजल इंजन और 4WD सिस्टम बरकरार रखा गया है, लेकिन अब इसमें पहले के मुकाबले काफी ज्यादा टेक्नोलॉजी, कंफर्ट और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

Mitsubishi Pajero

मित्सुबिशी पजेरो

Toyota Land Cruiser 250

केवल

₹1,30,800/माह से शुरू

सिर्फ 1 मिनट में जानें

कोई शुल्क नहीं

100% सुरक्षित

मित्सुबिशी (Mitsubishi) अपनी सबसे पॉप्युलर एसयूवी - पजेरो (Pajero) का न्यू जेनरेशन लेकर हाजिर है। कंपनी ने ऑल-न्यू पजेरो को अपना नया फ्लैगशिप मॉडल बनाया है। नई एसयूवी में पुरानी पजेरो की तरह लैडर-फ्रेम चेसिस, डीजल इंजन और 4WD सिस्टम बरकरार रखा गया है, लेकिन अब इसमें पहले के मुकाबले काफी ज्यादा टेक्नोलॉजी, कंफर्ट और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। नई पजेरो की मैन्युफैक्चरिंग थाइलैंड में होगी और सबसे पहले इसे सेल के लिए थाइलैंड में ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद दुनिया के बाकी देशों में भी इसकी एंट्री शुरू होगी। इसकी टक्कर टोयोटा लैंड क्रूजर और निसाम पैट्रोल जैसी बड़ी एसयूवी के साथ होगी। आइए जानते हैं रियल एसयूवी लवर्स की फेवरेट पजेरो के नए जेनरेशन में क्या कुछ है खास।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील

Nissan Magnite

₹ 5.65 - 11.13 लाख

Skoda Kylaq

₹ 7.59 - 12.99 लाख

Toyota Glanza

₹ 6.73 - 9.99 लाख

Hyundai Alcazar

₹ 14.99 - 21.74 लाख

Mahindra XUV 3XO

₹ 7.79 - 15.04 लाख

Tata Harrier

₹ 13 - 26.01 लाख

पुराने पजेरो की झलक वाला नया डिजाइन

नई पजेरो का डिजाइन मित्सुबिशी ने 'Grand Charisma' नाम दिया है। एसयूवी का लुक मॉडर्न है, लेकिन इसमें पुराने पजेरो की डिजाइन पहचान को बरकरार रखने की कोशिश की गई है। इसमें सीधा और ऊंचा बॉडी प्रोफाइल, सॉलिड हॉरिजॉन्टल लाइन्स और चौड़े फेंडर मिलते हैं। फ्रंट में T-शेप LED हेडलैंप और दो तरह के ग्रिल डिजाइन मिलेंगे, जिनमें हॉरिजॉन्टल बार और हनीकॉम्ब पैटर्न शामिल हैं। C-पिलर का डिजाइन पहली जनरेशन पजेरो के रोल-बार से इंस्पायर्ड है, जबकि पीछे हेक्सागोनल डिजाइन एलिमेंट पुराने मॉडल के बाहर लगे स्पेयर व्हील की याद दिलाता है। Armor Copper Metallic और Phantom Blue Metallic इसके खास कलर हैं।

पजेरो

नई पजेरो की लंबाई 4,920mm, चौड़ाई 1,925mm, ऊंचाई 1,910mm और व्हीलबेस 2,870mm है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 230mm है। ऑफ-रोडिंग के लिए इसमें 30.4 डिग्री एप्रोच एंगल, 22.6 डिग्री रैंप ब्रेकओवर एंगल और 25.8 डिग्री डिपार्चर एंगल मिलता है।

2.4-लीटर डीजल इंजन और 480Nm टॉर्क

नई पजेरो में खास तौर पर डिवेलप किया गया 2.4-लीटर क्लीन डीजल इंजन दिया गया है, जिसमें सिंगल वेरिएबल ज्योमेट्री टर्बोचार्जर है। मित्सुबिशी ने अभी इसकी मैक्सिमम पावर का आंकड़ा नहीं बताया है, लेकिन इंजन 480Nm का मैक्सिमम टॉर्क देता है। इसे नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें स्पोर्ट मोड भी मिलता है। एसयूवी में लैडर-फ्रेम चेसिस का इस्तेमाल पहले की तरह है। ज्यादा हाई-टेंसाइल स्टील के इस्तेमाल से वजन कम करने के साथ फ्रेम की मजबूती बढ़ाई गई है।

Super Select 4WD-II और लो-रेंज

ऑफ-रोडिंग के लिए नई पजेरो में मित्सुबिशी का Super Select 4WD-II (SS4-II) सिस्टम और S-AWC डायनेमिक्स कंट्रोल मिलता है। इसमें 2H, 4H, 4HLc और 4LLc चार ड्राइवट्रेन सेटिंग्स हैं। 2H में रियर-व्हील ड्राइव, 4H में फुल-टाइम 4WD, 4HLc में लॉक्ड सेंटर डिफरेंशियल और 4LLc में लॉक्ड सेंटर डिफरेंशियल के साथ लो-रेंज गियरिंग मिलती है। इसके अलावा Normal, Eco, Gravel, Snow, Mud, Sand और Rock समेत 7 ड्राइव मोड दिए गए हैं।

7-सीटर केबिन और डुअल 14.3-इंच स्क्रीन

नई पजेरो में थ्री-रो वाला 7-सीटर केबिन है। सेकेंड रो की सीट्ल में 150mm स्लाइडिंग एडजस्टमेंट और थर्ड रो में जाने के लिए टम्बल फंक्शन मिलता है। मित्सुबिशी का कहना है कि तीसरी रो में अडल्ट पैसेंजर्स के लिए अच्छा हेडरूम और पैरों के लिए भी जगह दी गई है। डैशबोर्ड पर सबसे खास फीचर दो 14.3-इंच स्क्रीन वाला मोनोलिथिक डिस्प्ले है। इसमें Multi-Meter डिस्प्ले पुराने पजेरो के मशहूर ट्रिपल-मीटर इंस्ट्रूमेंटेशन की डिजिटल झलक देता है। इसमें हाइट, कंपास डायरेक्शन, टेंप्रेचर, गाड़ी का पिच और रोल एंगल और Active Yaw Control से जुड़ी जानकारी देखी जा सकती है।

नई पजेरो

8 एयरबैग और एडवांस्ड ADAS

सेफ्टी के लिए नई पजेरो में 8 एयरबैग दिए गए हैं, जिसमें फ्रंट पैसेंजर और ड्राइवर के बीच पहला सेंटर एयरबैग भी शामिल है। ADAS पैकेज में पेडेस्ट्रियन्स, साइकिल और मोटरसाइकिल डिटेक्शन के साथ Forward Collision Mitigation, Junction Assistance, Predictive Forward Collision Warning और Emergency Assist for Pedal Misapplication जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा Emergency Lane Assist, Front Cross Traffic Alert और MI-PILOT भी मिलता है। MI-PILOT में अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और लेन कीप असिस्ट शामिल हैं। ऑफ-रोडिंग के लिए 3D Multi Around Monitor काफी काम का फीचर है। चार कैमरों से 360-डिग्री व्यू मिलता है और फ्रंट अंडर-फ्लोर कैमरा गाड़ी के ठीक नीचे और आगे का रास्ता दिखाता है। 4HLc या 4LLc मोड चुनने पर यह व्यू अपने आप एक्टिव हो सकता है।

12-स्पीकर यामाहा ऑडियो और मित्सुबिशी कनेक्ट

नई पजेरो में यामाहा के साथ मिलकर तैयार किया गया Dynamic Sound Yamaha Ultimate ऑडियो सिस्टम दिया गया है, जिसमें 12 स्पीकर और दो एम्प्लीफायर हैं। मित्सुबिशी कनेक्ट के जरिए रिमोट क्लाइमेट कंट्रोल, व्हीकल स्टेटस मॉनिटरिंग और इमरजेंसी SOS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। बताते चलें कि फिलहाल मित्सुबिशी ने नई पजेरो के भारत लॉन्च की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है।