Best SUVs for Young Buyers: अब सिर्फ माइलेज नहीं, कार में स्टाइल भी जरूरी क्योंकि Maruti Fronx, Tata Nexon, Hyundai Venue और Kia Sonet युवाओं के बीच धमाल मचा रही हैं. जानिए इनके खास फीचर्स.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 22 Jul 2026 06:25 PM (IST)

युवाओं के लिए बेस्ट गाड़ियां
Source : Social Media
Best SUVs for Young Buyers: जब भी अपने देश में कोई नई कार खरीदे या खरीदने जाता है तो उससे सबसे पहले यही सवाल किया जाता है की आपकी कार कितना माइलेज देती है. लेकिन देश का माहौल अब बदल रहा है और लोग बस माइलेज ही नहीं बल्कि गाड़ी में फीचर्स भी अब देखने लगे हैं. खासकर अब भारत के युवा ऐसी गाड़ी पसंद कर रहें हैं जो माइलेज के साथ फीचर्स में भी कमाल की हो.
बता दें कि, इसी डिमांड को देखते हुए कार कंपनियों ने अपने मॉडल्स को बेहद अट्रैक्टिव और फीचर-लोडेड बना दिया है. टाटा नेक्सॉन, मारुति फ्रोंक्स, हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट जैसी गाड़ियां आज युवाओं की पहली पसंद बनकर उभरी हैं. तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्यों युवा इन कारों पर दांव लगा रहे हैं.
फ्रोंक्स बेहतरीन स्टाइल और धांसू लुक
बता दें कि, अगर आप एक ऐसी गाड़ी चाहते हैं जो बजट में भी हो और सड़क पर चलते समय प्रीमियम लगे तो मारुति फ्रोंक्स युवाओं की पसंदीदा सूची में सबसे ऊपर आती है.
इसका कूप-एसयूवी जैसा ढलावदार डिजाइन और स्पोर्टी फ्रंट ग्रिल इसे आम हैचबैक या एसयूवी से बिल्कुल अलग लुक देता है. शहर के ट्रैफिक में चलाने के लिए यह काफी आसान है और इसका टर्बो-पेट्रोल इंजन परफॉर्मेंस के साथ-साथ माइलेज का भी बेहतरीन बैलेंस देता है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 2500 रुपये की EMI पर मिल जाएगी Hero Splendor Plus, जानिए डाउन पेमेंट का हिसाब
टाटा नेक्सन में मिलेगा 5-स्टार सेफ्टी
युवा चालकों के लिए सुरक्षा अब सबसे अहम पैमाना बन चुकी है. यही वजह है कि 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली टाटा नेक्सन आज भी देश की सबसे भरोसेमंद सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बनी हुई है.
वहीं, इसका नया अवतार मस्कुलर लुक, डिजिटल कंसोल और 360-डिग्री कैमरा जैसे हाई-टेक फीचर्स से लैस है. इसके केबिन में मिलने वाली शानदार स्पेस और मजबूत बॉडी इसे लंबी दूरी के सफर और वीकेंड ट्रिप्स के लिए एकदम परफेक्ट बनाती है.
हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट भीं हैं शानदार
बता दें कि, युवाओं के लिए हुंडई वेन्यू और किआ सोनेट किसी वरदान से कम नहीं हैं. इन दोनों कोरियन गाड़ियों में वेंटिलेटेड सीट्स, सनरूफ, बोस साउंड सिस्टम और बड़ी टचस्क्रीन जैसे प्रीमियम केबिन फीचर्स दिए गए हैं.
इनका ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प सिटी ड्राइविंग को बेहद आसान और थकान-मुक्त बना देता है और जो रोजाना ऑफिस आने-जाने वाली युवा महिलाओं और नए ड्राइवर्स को काफी पसंद आता है.
यह भी पढ़ें: CNG की जगह LNG पर क्यों चलाए जाते हैं हैवी ट्रक, जानें कितनी बढ़ जाती है कमर्शल व्हीकल की रेंज?

About the author हिमांशु सिंह
हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.
ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.
हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.
काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.
Read More
Published at : 22 Jul 2026 06:25 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola