नई दिल्ली: Suzlon Energy Share: अगर आपके पोर्टफोलियो में Suzlon Energy के शेयर हैं तो कंपनी का ये बड़ा अपडेट आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। सुजलॉन समूह (Suzlon Energy Share) देश में विंड एनर्जी उपकरणों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए 550 करोड़ रुयपे का निवेश करने जा रहा है। इस रकम को तीन नई AI आधारित विंड टर्बाइन ब्लेड फैक्ट्रियां स्थापित की जाएंगी। कंपनी के सह-संस्थापक गिरीश तांती के मुताबिक, इस प्लांट को 2027 तक तैयार करने की योजना है। इस विस्तार से कंपनी की उत्पादन क्षमता बढ़ाने और ऑर्डर समट पर पूरे करने में मदद मिलेगी।
गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में बनेंगे प्लांट
सुजलॉन की योजना के अनुसार, तीन नई फैक्ट्रियों में से दो गुजरात और कर्नाटक में स्थापित की जाएंगी, जबकि तीसरी फैक्ट्री तमिलनाडु में लगेगी। कंपनी तमिलनाडु की इकाई पर 200 करोड़ रुपये खर्च करेगी। वहीं, गुजरात और कर्नाटक के प्लांट पर कुल 350 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि कंपनी इन परियोजनाओं के लिए अपने आंतरिक स्रोतों से पैसा जुटाएगी। नई इकाइयां शुरू होने के बाद सुजलॉन (Suzlon Energy Share) के मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क में फैक्ट्रियों की कुल संख्या बढ़कर 18 हो जाएगी।
AI और रोबोटिक्स से लैस होंगी स्मार्ट फैक्ट्रियां
नई फैक्ट्रियों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), रोबोटिक्स और डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी AI आधारित विजन सिस्टम की मदद से उत्पादन के दौरान उत्पादों में होने वाली खामियों का पता लगाएगी। इसके अलावा इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), मैन्युफैक्चरिंग एग्जिक्यूशन सिस्टम (MES) और एंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ERP) जैसी तकनीकों को भी अपनाया जाएगा। इन तकनीकों से उत्पादन की गुणवत्ता सुधारने, काम में तेजी लाने और सुरक्षा बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्लांट को प्रोजेक्ट स्थलों के करीब लगाने से परिवहन लागत और आपूर्ति में लगने वाला समय भी कम होगा।
15,000 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद
सुजलॉन के मुताबिक, तीनों नई फैक्ट्रियों से करीब 3,000 प्रत्यक्ष और 12,000 अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। कंपनी का लक्ष्य इनमें से लगभग 80 प्रतिशत रोजगार ग्रामीण क्षेत्रों में उपलब्ध कराने का है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ने के साथ विंड एनर्जी सेक्टर को भी मजबूती मिल सकती है।
Suzlon Energy के शेयर में रिकवरी
सुजलॉन एनर्जी का शेयर (Suzlon Energy Share) पिछले कुछ समय से दबाव में रहा है। लेकिन शुक्रवार को इसमें करीब 3 प्रतिशत की तेजी आई और भाव 37.58 रुपये तक पहुंच गया। इससे पहले 8 अक्टूबर को शेयर 36.30 रुपये के 52 सप्ताह के निचले स्तर पर था। कंपनी के वित्तीय आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व 16,679 करोड़ रुपये और मुनाफा 3,163 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 में राजस्व 10,851 करोड़ रुपये और मुनाफा 2,072 करोड़ रुपये था। कंपनी का नया निवेश प्लान सकारात्मक संकेत दे रहा है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Volkswagen ID. Tiguan: 600Km की रेंज या पावर का पावरहाउस? Volkswagen Tiguan Electric की ताकत जानकर उड़ जाएंगे होश, SUV में मिलेगा इतना दम?
- Tanishq Showroom Rob Planning: तनिष्क शो रूम में डकैती की साजिश नाकाम.. शराब पीते हुए बना रहे थे प्लान, पांच आरोपी गिरफ्तार, ये सामान भी जब्त
- Chhattisgarh Department Name Changed: छत्तीसगढ़ में बदल गया इस सरकारी विभाग का नाम.. साय कैबिनेट ने दी प्रस्ताव को मंजूरी, जानें क्या होगा नया नाम