Swatantra Bhardwaj Arrest: नीशू आजाद के पिता पर हमले के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया है, कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा है। स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ SC/ST और POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है।
स्वतंत्र भारद्वाज को 1 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा।
- Published: 05 Sep 2026, 03:57 PM IST
- Last Updated: 05 Sep 2026, 04:43 PM IST
Swatantra Bhardwaj Arrest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीशू आजाद के पिता पर हमले के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि स्वतंत्र भारद्वाज को एक दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। बता दें कि यह गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश में हिरासत में लिए जाने के एक दिन बाद की गई है। स्वतंत्र भारद्वाज को CJP प्रोटेस्ट के दौरान एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में हिरासत में लिया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज को आज 5 सितंबर शनिवार को कारखड़ूमा कोर्ट कॉम्प्लेक्स में संबंधित जज के आवास पर पेश किया गया। इस बीच संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई, क्योंकि उनके समर्थक वहां प्रदर्शन करने के लिए जमा हो गए थे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि रणनीतिक स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया।
बता दें कि सीजेपी कार्यकर्ताओं की मांग और नाबालिग कार्यकर्ता की शिकायत पर स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। शिकायत में ऑनलाइन धमकियों और उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के प्रावधान लागू किए गए हैं।
The Patiala House Court has remanded the accused, Swatantra Bhardwaj, to one day of police custody following his detention by the Delhi Police. Bhardwaj was produced before the court via video conferencing in connection with the alleged assault on Sanjay Kumar, the father of… pic.twitter.com/k9NgNn1sR0
— IANS (@ians_india) September 5, 2026
प्रदर्शन के दौरान नाबालिग कार्यकर्ता के पिता से मारपीट
बता दें कि दिल्ली पुलिस की यह कार्रवाई नीशू आजाद के पिता पर हुए हमले को लेकर की गई है। इसके बाद भारद्वाज ने एक इंटरव्यू में 20 जुलाई के प्रदर्शन के दौरान नाबालिग कार्यकर्ता के पिता के सिर पर चोट लगने का दावा किया गया था। चोट को लेकर अलग-अलग तरह के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। बाद में एक पॉडकास्ट में उन्होंने आत्मरक्षा का दावा किया था।
दिल्ली पुलिस ने पहले कहा था कि संजय कुमार को हुई चोटें 'साधारण' प्रकृति की थीं और स्टील के कंगन से लगी थीं। सीजेपी ने शुक्रवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर भारद्वाज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बता दें कि CJP ने हत्या के प्रयास, आपराधिक धमकी और एससी/एसटी एक्ट के प्रावधान जोड़ने की भी मांग की थी। हालांकि, इसके विरोध में शनिवार को संसद मार्ग थाने पर हिंदूवादी संगठन भी प्रदर्शन कर रहे हैं।