Ibrahim Zadran Statement: भारत के हाथों दूसरा टी-20 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान काफी निराश नजर आए. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा...
Ibrahim Zadran Statement: भारत के हाथों दूसरा टी-20 मैच हारने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जदरान काफी निराश नजर आए. आइए जानते हैं उन्होंने क्या-क्या कहा...
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/16/ibrahim-zadran-statement-2026-09-16-08-33-19.jpg)
इब्राहिम जदरान Photograph: (X/Afghanistan Cricket Board)
Ibrahim Zadran Statement: भारतीय क्रिकेट टीम के साथ खेले गए दूसरे T20 मैच में भी अफगानिस्तान को करारी हार का सामना करना पड़ा. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करने आई और एक बार फिर टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाते हुए 159 स्कोर तक ही पहुंच पाई. इसके बाद गेंदबाजों ने भी निराश किया, क्योंकि भारत ने तो इस लक्ष्य को महज 15वें ओवर में ही हासिल कर लिया. नतीजन, अफगानिस्तान 7 विकेट से मैच हारा और 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 0-2 से पिछड़ गया. तो आइए जान लेते हैं कि इस हार के बाद कप्तान इब्राहिम जदरान ने क्या-क्या कहा...
इब्राहिम जदरान ने बताई कहां हुई टीम से चूक
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 15, 2026
भारत के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद इब्राहिम जदरान ने अपनी टीम की गलतियों को स्वीकार किया और माना कि उनसे गलती हुई है.
पिछले मैच की गलतियों को सुधारने में आ रही मुश्किलों के बारे में पूछे जाने पर कप्तान इब्राहिम जदरान ने कहा, हां, बिल्कुल, हमें फिर से मुश्किल हुई. हमें वो नहीं मिला जो हम चाहते थे, लेकिन एक टीम के तौर पर हमने इस बारे में सोचा कि कैसे सुधार करें और इंटरनेशनल क्रिकेट में, खासकर बड़ी टीमों के खिलाफ, कैसा अप्रोच रखें. हां, मैं कहूंगा कि हमने पावरप्ले में अच्छा नहीं खेला. इसलिए हमें वहां मोमेंटम नहीं मिला. उन्होंने हम पर दबाव बनाया.
गेंदबाजों को लेकर कही अहम बात
दूसरे टी-20 मैच में भी न केवल अफगानिस्तान के बल्लेबाजों ने निराश किया बल्कि गेंदबाज भी बेअसर दिखे. इसी का नतीजा रहा कि भारतीय बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 15वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. गेंदबाजों को लेकर जरदान ने कहा, "मैं बॉलर्स को क्रेडिट देता हूं, हम उस एरिया में सुधार करने के बारे में सोचेंगे और मुझे यकीन है कि फिर हम इंटरनेशनल क्रिकेट की सबसे बड़ी टीमों के खिलाफ भी मुकाबला कर पाएंगे."
कप्तान ने सोच बदलने की कही बात
पहले मैच के बाद ड्रेसिंग-रूम में हुई बातचीत और टारगेट स्कोर पर कहा, "हमने सोचा कि कैसे 150-160 के स्कोर को 200 से ऊपर ले जाया जाए. तो हमें टीम में वैसी सोच (इंटेंट) लाने की जरूरत है. अगर आप सही सोच के साथ पावरप्ले में 60 रन बनाते हैं, तो कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन हमें 200 से अधिक रन बनाने की सही सोच के साथ खेलना चाहिए. लेकिन हां, हमने ऐसा नहीं किया."
इब्राहिम जदरान ने बताया कैसे बेहतर करेगा अफगानिस्तान
Rashid Khan gets his third! 👏⚡@rashidkhan_19 dismisses the opposing skipper, Shreyas Iyer, for 9 to take his third wicket of the game. 👏#AfghanAtalan | #AFGvIND | #GloriousNationVictoriousTeampic.twitter.com/IisprgB9fl
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) September 15, 2026
इब्राहिम जदरान ने अपनी टीम की कमियों को स्वीकारा और साथ ही बताया कि वह किस तरह से सुधार करके बेहतर हो सकते हैं और भारत जैसी बड़ी टीमों को टक्कर दे सकते हैं.
उन्होंने आगे कहा, "मुझे पूरा यकीन है कि अगर हमें इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी टीमों को हराना है, तो हमें इस एरिया में सुधार करना होगा. लेकिन मैं यह भी कहूंगा कि यह इस साल हमारा दूसरा ही मैच था. हमें ज्यादा मैच खेलने को नहीं मिले. तो जैसा कि मैंने पहले कहा, हम इस बारे में सोचेंगे. जैसे ही हम उस एरिया में सुधार कर लेंगे, मुझे पूरा यकीन है कि हम बड़ी टीमों को चुनौती दे पाएंगे."
ये भी पढ़ें: 'शुरू-शुरू में इसे पचाना मुश्किल था...', बैक टू बैक मैच जीतने के बाद श्रेयस अय्यर ने क्यों दिया ऐसा बयान, जमकर हो रहा वायरल