रायपुर: Ind W vs Zim W 1st T20I भारत और जिम्बाब्वे महिला टीम के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हरा दिया। टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना की कप्तानी से जिम्बाब्वे को चार विकेट से मात दे दी।
भारत को मिला 115 रनों का लक्ष्य
Ind W vs Zim W 1st T20I टीम इंडिया की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इसके बाद जिम्बाब्वे महिला टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रनों का स्कोर बनाया है और भारत को 115 रनों का लक्ष्य दिया। जिंबाब्वे की ओर से शार्न मायर्स ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 33 गेंदों में नाबाद 43 रन बनाए। मायर्स ने अपनी पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। वहीं, केलिस ढलोवू ने 42 रनों की धीमी पारी खेली। उन्होंने 44 गेंदों का सामना किया।
दीप्ति-निक्की ने दिलाई भारत को जीत
जिसके बाद 114 रनों का पीछा करते हुए टीम इंडिया की दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद की बेहतरीन अर्धशतकीय साझेदारी की वजह से भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को रायपुर में हुए मुकाबले में जिंबाब्वे को चार विकेट से हरा दिया। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम की कप्तान स्मृति मंधाना दूसरे ही ओवर में 9 रन बनाकर आउट हो गईं। इसी ओवर में अनुष्का शर्मा भी चार रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। हरमनप्रीत कौर और शेफाली वर्मा भी कुछ खास नहीं कर पाईं। शेफाली चार और हरमन सिर्फ एक रन बनाकर ही पवेलियन लौट गईं। भारत का स्कोर अचानक 19/4 हो गया।
35 गेंदों में 39 रन बनाकर निक्की ने दिलाई जीत
इसके बाद दीप्ति शर्मा और निक्की प्रसाद ने टीम को संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 82 रनों की साझेदारी की। दीप्ति अर्धशतक से चूंक गईं। वो 37 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हो गईं। निक्की 35 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद लौटीं और चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। जिंबाब्वे की ओर से नयाशा ग्वानजुरा ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Jio IPO GMP 200 रुपये पार! Meta-Google को मोटा मुनाफा, फिर भी शेयर होल्ड करने के पीछे क्या है राज?
- छत्तीसगढ़ को तीन नए MEMU ट्रेन की सौगात.. सांसद बृजमोहन की मांग के बाद केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी, पढ़ें पत्र
- टीम इंडिया में हुई इस धाकड़ खिलाड़ी की एंट्री, लेंगे अर्शदीप सिंह की जगह, जानिए क्यों किया गया ये बदलाव