IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में 3 टी20I मैचों की सीरीज दिल्ली में खेली जाएगी, लेकिन अब सीरीज के शेड्यूल में बदलाव की चर्चा हो रही है.

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर में 3 टी20I मैचों की सीरीज दिल्ली में खेली जाएगी, लेकिन अब सीरीज के शेड्यूल में बदलाव की चर्चा हो रही है.

author-image

New Update

IND vs AFG T20I

IND vs AFG T20I

IND vs AFG: भारतीय टीम अगले महीने सितंबर में टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी. इस सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया था. भारत बनाम अफगानिस्तान के तीनों T20I मैच दिल्ली में खेले जाने हैं, लेकिन इसी बीच एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है. दरअसल अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) और बीसीसीआई (BCCI) के बीच सीरीज के शेड्यूल में बदलाव को लेकर चर्चा चल रही है. हालांकि, अभी शेड्यूल बदलने पर कोई औपचारिक फैसला नहीं हुआ है.

IND vs AFG टी20I सीरीज के शेड्यूव में हो सकता है बड़ा बदलाव

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज के तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. इस सीरीज के लिए 13, 15 और 17 सितंबर का शेड्यूल तय किया गया है. हालांकि, अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से बीसीसीआई से मैच के शेड्यूल में बदलाव करने की गुजारिश की गई है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब सीरीज को 11, 13 और 14 सितंबर को कराने का प्रस्ताव रखा है. यह नया सुझाव इसलिए दिया गया है ताकि मैच भारत के बड़े त्योहार गणेश चतुर्थी के दिनों में खेले जा सकें.

🚨 Discussions are taking place between the Afghanistan Cricket Board and BCCI to alter the dates of next month’s three-match T20I series, including the possibility of having a game on September 14, the day of Ganesh Chaturthi pic.twitter.com/ckfxGCONPT

— Cricbuzz (@cricbuzz) August 21, 2026

ACB पार्टनर्स के अनुरोध पर रखा प्रस्ताव

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने सहयोगियों और पार्टनर्स के कहने पर BCCI के सामने यह नया प्रस्ताव रखा है. उनका मानना है कि अगर मैचों की तारीखें बदली जाती हैं, तो त्योहार की छुट्टियों के कारण स्टेडियम में मैच देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक आएंगे और टीवी पर भी इसे रिकॉर्ड लोग देखेंगे. 

सीरीज के तीनों ही मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे. यह क्रिकेट इतिहास में पहली बार है जब अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ किसी द्विपक्षीय सीरीज की मेजबानी कर रही है. हालांकि सारे मैच भारतीय मैदान पर ही खेले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें:  नौकरी छूटी, तंगी में गुजारा जीवन, सुने समाज के ताने... जानिए कौन हैं जैकब मार्टिन? जिन्हें 22 साल पुराने केस में मिली क्लीन चिट

BCCI मान सकता है ACB का अनुरोध

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनके पार्टनर्स को पूरा भरोसा है कि बीसीसीआई उनके इस सुझाव को स्वीकार कर लेगा. वैसे भी, भारतीय टीम का बांग्लादेश दौरा होने की संभावना खत्म हो चुकी है. भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा 27 अगस्त को खत्म हो जाएगा, वहीं एशियन गेम्स का आगाज 24 सितंबर से होगा. इन दोनों दौरों के बीच टीम इंडिया के पास अफगानिस्तान के खिलाफ मैचों के लिए पर्याप्त समय है. वहीं क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मैचों की मेजबानी करने वाले दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन (DDCA) ने कहा कि उन्हें शेड्यूल में बदलाव को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है. अब देखने वाली बात होगी कि इस सीरीज के शेड्यूल में बदलाव होता है या नहीं.

तीनों फॉर्मेट में खेल चुके होंगी दोनों टीमें

भारत ने 2 महीने पहले जून में अफगानिस्तान की मेजबानी की थी. दोनों टीमों के बीच एक टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. अब टीम इंडिया अफगाविस्तान के खिलाफ टी20I सीरीज खेलेगी. पहले की तारीखों का ऐलान करते समय बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था, “हमने जून में अफगानिस्तान की मेजबानी की थी, जिसमें टेस्ट और वनडे सीरीज खेली गई थी. अब इस टी20 इंटरनेशनल सीरीज के बाद दोनों टीमें तीनों फॉर्मेट में एक-दूसरे के खिलाफ खेल चुकी होंगी. 

यह भी पढ़ें:  IND vs SL : भारत को दूसरे टेस्ट से पहले लग सकता है बड़ा झटका, कोलंबो में प्रैक्टिस सेशन से मिला बड़ा हिंट