IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत को 5 टी20I मैचों की सीरीज में 4-0 से हराया है. T20 इंटरनेशनल में पहली बार भारत का इंग्लैंड की धरती पर द्विपक्षीय सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ है.

IND vs ENG: इंग्लैंड ने भारत को 5 टी20I मैचों की सीरीज में 4-0 से हराया है. T20 इंटरनेशनल में पहली बार भारत का इंग्लैंड की धरती पर द्विपक्षीय सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ है.

author-image

New Update

IND vs ENG

IND vs ENG Photograph: (X/BCCI)

IND vs ENG T20I: भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है. 5 टी20I मैचों की सीरीज को इंग्लैंड ने 4-0 से अपने नाम किया है. इस तरह टीम इंडिया को पहली बार इंग्लैंड की धरती पर द्विपक्षीय टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. इतना ही नहीं, इस हार के साथ ही भारत का आईसीसी टी20 रैंकिंग में 4 साल का दबदबा भी खत्म हो गया. भारत को इस सीरीज में हराकर इंग्लैंड की टीम अब आईसीसी टी20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गई है. पांचवे टी20 मैच में इंग्लैंड ने भारत को 56 रनों से हराया. इंग्लैंड के दिए 258 रनों के जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी की शुरुआत बेहद ही खराब हुई है.

अभिषेक जल्दी लौटे पवेलियन, संजू बड़ी पारी खेलने में नाकाम

इंग्लैंड के दिए 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही. जोफ्रा आर्चर ने तीसरे ओवर में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को चलता किया. अभिषेक 5 गेंदों पर 3 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद संजू सैमसन ने ईशान किशन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 30 रनों की साझेदारी की. संजू आज अच्छे फॉर्म में नजर आ रहे थे, लेकिन वह बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हो पाए. उन्हें सैम करन ने चलता किया। संजू ने 14 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 27 रन बनाए.

ईशान किशन और कप्तान श्रेयस के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी

इसके बाद ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला. दोनों अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन फिर लियाम डॉसन ने अय्यर को पवेलियन भेजा. अय्यर ने 16 गेंदों पर 4 चौके की मदद से 28 रनों की पारी खेली. अय्यर और ईशान के बीच तीसरे विकेट के लिए 55 रनों की साझेदारी हुई. 

ईशान किशन ने लगाई फिफ्टी

इसके बाद ईशान किशन अर्धशतक लगाकर आदिल रशिद का शिकार बने. उन्होंने 35 गेंद पर 56 रन बनाए, जिसमें 7 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. इसके बाद शिवम दुबे के रूप में भारत को पांचवा झटका लगा. उन्हें को सैम करन ने पवेलियन भेजा. दुबे 10 गेंद पर 2 चौके की मदद से 14 रन बनाए. इस तरह 162 रन के स्कोर पर आधी टीम इंडिया पवेलियन लौट गई थी. फिर तिलक वर्मा भी अर्धशतक लगाकर आउट हो गए. उन्होंने 25 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौका और 4 छक्का शामिल रहा. इसके बाद टीम इंडिया 20 ओवरों में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी. 

इंग्लैंड ने खड़ा किया था भारत के खिलाफ सबसे बड़ा टी20I स्कोर

भारत के खिलाफ इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने सिर्फ 3 विकेट पर 257 रनों का स्कोर खड़ा. जोस बटलर और हैरी ब्रूक के बीच 233 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई. बटलर ने 64 गेंदों पर 131 रनों की पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल रहे. वहीं कप्तान हैरी ब्रूक ने 45 गेंदों पर नाबाद 95 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 8 छक्का निकला. भारत की ओर से सभी गेंदबाजों ने रन खूब लुटाए.  

— ICC (@ICC) July 11, 2026

इंग्लैंड में पहली बार भारत का टी20I में हुआ क्लीन स्वीप

भारत को पहली बार इंग्लैंड में टी20 इंटरनेशनल में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है. 5 टी20 मैचों की इस सीरीज का पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. इसके बाद इंग्लैंड ने लगातार 4 टी20 मैचों में टीम इंडिया को बुरी तरह से हराया है और सूपड़ा साफ किया है. वहीं अब आईसीसी टी20 रैकिंग में टीम इंडिया की नंबर-1 की कुर्सी भी इंग्लैंड ने छीन ली है. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: इंग्लैंड की पिचों पर ODI में रोहित शर्मा क्यों हैं इतने घातक? जानें इसके पीछे के तकनीकी कारण