Sep 03, 2026 03:24 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Tata Curvv की नई Series X रेंज की एंट्री हो गई है। इसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से भी कम है। नई सीरीज X में सबसे बड़ा बदलाव इसके वेरिएंट लाइनअप में किया गया है। कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

टाटा कर्व
केवल
₹12,800/माह से शुरू
सिर्फ 1 मिनट में जानें
कोई शुल्क नहीं
100% सुरक्षित
टाटा.कार्स (Tata. Cars) ने अपनी पॉप्युलर SUV-कूपे Curvv की नई Series X रेंज को लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 9.99 लाख रुपये से 19 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। नई सीरीज X में सबसे बड़ा बदलाव इसके वेरिएंट लाइनअप में किया गया है। कंपनी ने कई ऐसे फीचर्स जो पहले महंगे वेरिएंट में मिलते थे, अब उन्हें लोअर और मिड-स्पेक वेरिएंट में भी ऑफर करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही Curvv Dark Edition को भी पहले के मुकाबले ज्यादा वेरिएंट्स में लाया गया है। हालांकि, कार के पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय की शानदार डील
₹ 11 - 19.3 लाख
₹ 10.69 - 18.99 लाख
₹ 5.65 - 11.13 लाख
₹ 7.59 - 12.99 लाख
₹ 10.77 - 19.72 लाख
₹ 14.99 - 21.74 लाख
Smart X बना सबसे सस्ता वेरिएंट
कर्व सीरीज X का बेस Smart X वेरिएंट सबसे किफायती है। इसकी कीमत पुराने बेस वेरिएंट से 24,000 रुपये ज्यादा है। वहीं, पेट्रोल और डीजल मॉडल के बीच कीमत का अंतर अब घटकर 1.30 लाख रुपये रह गया है, जो पहले 1.50 लाख रुपये था। ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का अडिशनल प्रीमियम भी 1.50 लाख से घटकर 1.30 लाख रुपये हो गया है।
10.25-इंच स्क्रीन समेत कई प्रीमियम फीचर्स
नई कर्व सीरीज X के केबिन में 10.25-इंच इन्फोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay मिलता है। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा, 10.25-इंच डिजिटल कॉकपिट, स्मार्ट की के साथ पुश-बटन स्टार्ट, फ्रंट और रियर USB पोर्ट, Wi-Fi कनेक्टिविटी और कई ड्राइव मोड दिए गए हैं। केबिन को हल्के रंग की थीम के साथ तैयार किया गया है। इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ स्टीयरिंग व्हील, गियर-शिफ्ट नॉब और सेंटर आर्मरेस्ट पर भी लेदरेट फिनिश मिलती है। पीछे बैठे पैसेंजर्स के लिए अलग AC वेंट्स, रियर आर्मरेस्ट और रिक्लाइनिंग सीट्स दी गई हैं। बेहतर स्पेस के लिए फ्रंट सीट बैक को 10mm पतला किया गया है, जबकि रियर सीट को 20mm पीछे और 10mm नीचे किया गया है।
360 कैमरा और 6 एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर्स
फीचर्स की लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री 3D सराउंड-व्यू कैमरा के साथ ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, फ्रंट पार्किंग असिस्ट, रेन-सेंसिंग वाइपर और ऑटोमैटिक हेडलैंप शामिल हैं। सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, ESP, हिल-होल्ड कंट्रोल, ABS के साथ EBD और रियर पार्किंग सेंसर दिए गए हैं। डिजाइन में कर्व का मौजूदा SUV-कूपे लुक बरकरार है। इसमें फ्लश डोर हैंडल, इल्यूमिनेटेड 4-स्पोक स्टीयरिंग, LED हेडलैंप, DRLs, LED टेललैंप और रियर स्पॉयलर मिलते हैं। सीरीज X में पहले की क्रोम ग्रिल की जगह ब्लैक फिनिश दी गई है। डार्क एडिशन में ब्लैक एक्सटीरियर और Obsidian थीम वाला केबिन मिलता है। इसमें 17-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स हैं, जबकि ऊंचे वेरिएंट में 18-इंच व्हील्स मिलते हैं।
तीन इंजन ऑप्शन, ऑटोमैटिक भी
कर्व सीरीज X में तीन इंजन ऑप्शन दिए जा रहे हैं। इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 120hp और 170Nm, 1.2-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल 125hp और 225Nm तथा 1.5-लीटर डीजल इंजन 118hp और 260Nm का आउटपुट देता है। 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। वहीं, 1.2-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन केवल टॉप-स्पेक Accomplished X+ वेरिएंट में 7-स्पीड DCA के साथ उपलब्ध है।
