Tata Nexon से Mahindra XUV 3XO तक, भारत की सबसे सुरक्षित कारें; माइलेज भी दमदार

सेफ्टी में नंबर-1 कौन? भारत की 5 सबसे सुरक्षित कारों की कीमत और फीचर्स की पूरी लिस्ट

अगर आप कम बजट में एक सुरक्षित कार खरीदना चाहते हैं, तो ये 5 भारतीय कारें आपके लिए अच्छे ऑप्शन हो सकती हैं. इनमें Tata Punch, Tata Nexon और Volkswagen Virtus जैसी कारें शामिल हैं, जिन्हें Global NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. टाटा पंच भारत में किफायती और सुरक्षित कारों की लिस्ट में सबसे ऊपर है.

इसे एडल्ड लोगों की सेफ्टी के लिए 5-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सेफ्टी रेटिंग मिली है. मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, स्टैंडर्ड तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और कई अन्य सुरक्षा फीचर्स से लैस यह कॉम्पैक्ट एसयूवी सबसे सुरक्षित बजट एसयूवी में से एक है. इसकी कीमत ₹5.70 लाख (एक्स-शोरूम) है.

टाटा अल्ट्रोज

टाटा अल्ट्रोज़ भारत की सबसे सुरक्षित प्रीमियम हैचबैक कारों में से एक है. इसे ग्लोबल एनसीएपी की 5-स्टार रेटिंग भी मिली है. मेन सेफ्टी फीचर्स में इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ईबीडी के साथ एबीएस और मजबूत बॉडी शेल शामिल हैं, जो यात्रियों को बेहतरीन सुरक्षा प्रदान करते हैं. इसकी कीमत 6.30 लाख रुपए है.

महिंद्रा XUV 3XO

महिंद्रा XUV 3XO एसयूवी स्टाइल को सेफ्टी फीचर्स के साथ जोड़ती है. इसे ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिली है और यह छह एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, EBD के साथ ABS और कई आधुनिक ड्राइवर-सहायता सुविधाओं से लैस है, जो इसे पारिवारिक खरीदारों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती है. इसकी कीमत ₹7.79 लाख (एक्स-शोरूम) है.

टाटा नेक्सन

टाटा नेक्सन भारत की सबसे भरोसेमंद कॉम्पैक्ट एसयूवी में से एक है. इसे ग्लोबल एनसीएपी की 5-स्टार रेटिंग मिली है और इसमें छह एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, एबीएस और कई सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं. इसकी मजबूत बनावट ने इसे देश की सबसे लोकप्रिय एसयूवी में से एक बना दिया है. इसकी कीमत ₹7.40 लाख (एक्स-शोरूम) है.

फॉक्सवैगन वर्टस

इस लिस्ट में फॉक्सवैगन वर्टस एकमात्र सेडान है जिसे 5-स्टार ग्लोबल एनसीएपी सुरक्षा रेटिंग भी मिली है. इसमें छह एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एबीएस और अन्य उन्नत सुरक्षा तकनीकें मानक रूप से दी गई हैं, जो इसे भारतीय बाजार में उपलब्ध सबसे सुरक्षित सेडान में से एक बनाती हैं. इसकी कीमत ₹10.50 लाख (एक्स-शोरूम) है.

यह भी पढ़ें- नई Renault Hybrid SUVs का इंतजार खत्म, 160PS पावर और शानदार माइलेज के साथ होंगी लॉन्च

Nissan Tekton vs Kia Seltos: मिड- साइज SUV सेगमेंट में बड़ा मुकाबला! किसे खरीदना रहेगा सही फैसला, पढ़ें कंपैरिजन

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी

आयुषी चतुर्वेदी tv9hindi.com में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हैं. यहां बिजनेस ऑटोमोबाइल के अलावा टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती हैं. इससे पहले ET Now Swadesh Digital में Copy Editor थीं. इन्होंने अपना करियर जागरण न्यू मीडिया के साथ शुरू किया. Ayushi ने International School of Media & Entertainment Studies (ISOMES) से बैचलर ऑफ मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री ली है. पिछले 3 साल से ये बिजनेस ऑटो टेक्नोलॉजी की खबरें कवर करती आ रही हैं. इन्हें सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाना काफी पंसद है. इन्होंने Auto, Tech में कई ऑनलाइन ऑफलाइन इवेंट भी कवर किए हैं. इन्हें ड्राइविंग और रिव्यू करना पसंद है. Ayushi को किताबें पढ़ने में रुचि हैं.

Read More

google button