Blinq RYDE EV: टाटा टियागो को टक्कर देने आ रही है ब्लिंक राइड, 4.5 लाख की कीमत, 250KM रेंज और बैटरी स्वैपिंग टेक्नोलॉजी के साथ मचाएगी तहलका. जानिए इस गाड़ी की पूरी डिटेल.
Written By : हिमांशु सिंह | Updated at : 22 Jul 2026 07:24 PM (IST)

ब्लिंक राइड इलेक्ट्रिक कार
Source : Freepik
Blinq RYDE EV: भारत में पिछले कुछ सालों से इलेक्ट्रिक गाड़ियों का डिमांड बढ़ता जा रहा है. जिसके चलते लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर शिफ्ट हो रहे हैं. बता दें कि, भारत में किफायती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक कार का नाम जब भी आता है तो टाटा टियागो ईवी का जिक्र सबसे पहले होता है. लेकिन अब भारतीय ईवी बाजार में एक नया और बड़ा मोड़ आने वाला है.
क्योंकि, गुरुग्राम बेस्ड ईवी स्टार्टअप ब्लिंक मोबिलिटी अपनी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार ब्लिंक राइड के साथ मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी में है. महज 4.5 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश की जाने वाली यह कार सीधी चुनौती टियागो ईवी और एमजी कॉमेट जैसी हिट गाड़ियों को देने वाली है.
महज 4.5 लाख में मिलेगी शानदार ईवी
बता दें कि, ब्लिंक राइड की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी चौंकाने वाली शुरुआती कीमत है. जहां बाजार में ज्यादातर फैमिली ईवी 8 से 10 लाख रुपये के रेंज में आती हैं. वहीं, यह कार सिर्फ 4.50 लाख रुपये एक्स-शोरूम के बजट में 5-सीटर फैमिली कैपेसिटी के साथ पेश की जा रही है.
कम बजट वाले परिवारों और शहर में रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले चालकों के लिए यह कार एक शानदार विकल्प बन सकती है. इसके आने से मिडिल क्लास के लिए इलेक्ट्रिक कार का सपना सच होना बेहद आसान हो जाएगा.
यह भी पढ़ें: अब कार में सिर्फ माइलेज नहीं, स्टाइल भी जरूरी, युवाओं में इन SUVs का बढ़ रहा क्रेज
250 किलोमीटर तक की मिलती है रेंज
बात करें अगर इस गाड़ी के रेंज और परफॉर्मेंस की तो इस मामले में भी यह कार किसी से कम नहीं रहने वाली है. खबरों के अनुसार, ब्लिंक राइड एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 250 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगी.
वहीं, इसके अलावा केबिन के अंदर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर कंसोल, स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स और ऑटोमैटिक ड्राइव मोड्स जैसे आधुनिक ऑप्शंस भी दिए जाएंगे. कम कीमत होने के बावजूद कंपनी ने इसमें स्टाइल और फीचर्स के साथ कोई समझौता नहीं किया है.
यह भी पढ़ें: अब Sunroof के लिए लाखों खर्च करने की जरूरत नहीं, 10 लाख रुपये से कम में मिल रहीं ये धांसू कारें

About the author हिमांशु सिंह
हिमांशु सिंह पिछले साढ़े तीन साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. फिलहाल वह ABP News में ऑटो बीट पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्टर में उन्हें नई कारों और बाइक्स के लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीचर्स, माइलेज, टेक्नोलॉजी और ऑटो मार्केट से जुड़ी खबरों की अच्छी जानकारी है. वह ऑटो से जुड़ी हर जरूरी और नई जानकारी आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं, ताकि लोग बिना किसी परेशानी के खबरों को समझ सकें.
ABP News से पहले हिमांशु DNP India, Sports Wiki और Hawk E Commerce के साथ काम कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने स्पोर्ट्स, राजनीति और वायरल खबरों पर भी काम किया. अलग-अलग बीट्स पर काम करने की वजह से उन्हें कई तरह की खबरों को समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने का अनुभव मिला.
हिमांशु की कोशिश रहती है कि उनकी खबरें सरल, भरोसेमंद और सीधे लोगों से जुड़ी हों. उन्हें ऐसी खबरों पर काम करना पसंद है, जिनका असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ता है. डिजिटल मीडिया की अच्छी समझ होने की वजह से वह ट्रेंडिंग और जरूरी खबरों को तेजी से पाठकों तक पहुंचाते हैं.
काम के अलावा हिमांशु को क्रिकेट खेलना, स्टैंडअप कॉमेडी करना और नई जगहों पर घूमना पसंद है. उनका मानना है कि नई जगहों को देखना और नए लोगों से मिलना सोच को बेहतर बनाता है, जिसका फायदा उनके काम में भी मिलता है.
Read More
Published at : 22 Jul 2026 07:24 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola