Tatkal टिकट बुक करते समय हर सेकेंड कीमती होता है। इसलिए RailOne ऐप के इन 5 फीचर्स को मिस न करें। इनका इस्तेमाल कर आप बुकिंग को ज्यादा तेज और सुविधाजनक बना सकता है।

1/9

Want Confirmed Tatkal Ticket, Try 5 Tricks

Tatkal ट्रेन टिकट बुक करना आसान नहीं होता। टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ ही मिनटों में हजारों सीटें बुक हो जाती हैं। ऐसे में सिर्फ तेज इंटरनेट ही काफी नहीं होता, बल्कि सही तैयारी और सही तरीके से टिकट बुक करना भी उतना ही जरूरी है। अगर आप Tatkal टिकट बुक करते हैं, तो RailOne ऐप के 5 फीचर्स आपके काम आ सकते हैं और आपको कन्फर्म सीट मिलने का चांस बढ़ा सकते हैं।

2/9

1. Passenger Master List पहले से तैयार रखें

RailOne ऐप में यात्रा करने वाले यात्रियों की जानकारी पहले से सेव करने का ऑप्शन मिलता है। इसमें नाम, उम्र, जेंडर, बर्थ प्रेफरेंस और अन्य जरूरी जानकारी पहले ही भरकर रखी जा सकती है। इसका फायदा यह होता है कि Tatkal बुकिंग शुरू होने पर हर बार पूरी जानकारी टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती। बस सेव की गई Passenger List चुनकर आगे बढ़ सकते हैं, जिससे काफी समय बच सकता है।

3/9

2. UPI या पसंदीदा Payment Method पहले से सेट करें

बुकिंग के दौरान सबसे ज्यादा समय कई बार पेमेंट में लगता है। इसलिए RailOne ऐप में अपना पसंदीदा UPI ID, नेट बैंकिंग या अन्य पेमेंट विकल्प पहले से तैयार रखना बेहतर रहता है। अगर UPI ऐप पहले से लॉगिन है और PIN याद है, तो पेमेंट जल्दी पूरी हो सकती है। इससे बुकिंग बीच में रुकने की संभावना भी कम होती है।

4/9

3. लॉगिन पहले से करें

Tatkal बुकिंग शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही RailOne ऐप में लॉगिन कर लें। आखिरी समय पर OTP या पासवर्ड डालने में समय लग सकता है। अगर ऐप अपडेट मांग रहा हो, तो उसे पहले ही अपडेट कर लें ताकि बुकिंग के समय कोई तकनीकी दिक्कत न आए।

5/9

4. ट्रेन और यात्रा की जानकारी पहले से चुन लें

बुकिंग शुरू होने का इंतजार करने के बजाय ट्रेन नंबर, यात्रा की तारीख, स्टेशन और क्लास पहले ही चुनकर रखें। जैसे ही Tatkal विंडो खुले, आप सीधे अगले स्टेप पर जा सकें। इससे हर जानकारी दोबारा खोजने में समय नहीं लगेगा।

6/9

5. ऐप को अपडेट रखें

RailOne ऐप का नया वर्जन इस्तेमाल करने से नए फीचर्स और जरूरी सुधार मिलते रहते हैं। पुराने वर्जन में कभी-कभी बग या परफॉर्मेंस संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। बुकिंग से पहले यह जरूर जांच लें कि आपके फोन में ऐप का लेटेस्ट वर्जन इंस्टॉल है।

7/9

ऐसे करें Tatkal टिकट बुक

स्टेप 1: Tatkal बुकिंग शुरू होने से 10-15 मिनट पहले ही RailOne App या IRCTC Rail Connect App/वेबसाइट पर लॉगिन कर लें। इससे आखिरी समय में OTP या लॉगिन की वजह से समय बर्बाद नहीं होगा।

8/9

स्टेप 2:

'Plan My Journey' में जाकर From Station, To Station, यात्रा की Date और Tatkal Quota चुनें। इसके बाद अपनी पसंद की ट्रेन और क्लास (SL, 3AC, 2AC आदि) सिलेक्ट करें। अगर आपने RailOne App में पहले से Passenger Master List बनाई हुई है, तो उसे चुन लें।

9/9

स्टेप 3:

बुकिंग कन्फर्म करने के बाद UPI, नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से तुरंत पेमेंट करें। अगर UPI इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पहले से ऐप तैयार रखें ताकि PIN डालते ही पेमेंट पूरी हो जाए। पेमेंट होने के बाद आपकी टिकट स्क्रीन पर दिखाई देगी। इसके बाद SMS और ईमेल पर भी टिकट की जानकारी मिल जाएगी।

Hindi Newsफोटोगैजेट्सTatkal टिकट बुक करना होगा आसान! RailOne App के ये 5 सीक्रेट तरीके से मिलेगी कन्फर्म सीट, ऐसे करें बुक