Aug 31, 2026 07:05 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

Follow us on Google News

share

शिक्षक दिवस पर अपने टीचर को गिफ्ट देने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। 150 रुपये से कम के बजट में भी आप ऐसे प्यारे गिफ्ट दे सकते हैं, जो उन्हें पसंद आएंगे।

Teachers Day Gift ideas

टीचर्स डे पर टीचर को गिफ्ट देना है? 150 रुपये से कम में ये प्यारे और काम के आइडिया ट्राई करें।

टीचर हमें सिर्फ पढ़ाई से जुड़ी बातें नहीं सिखाते, बल्कि कई बार सही रास्ता चुनने में भी मदद करते हैं। इसलिए शिक्षक दिवस पर उन्हें छोटा सा गिफ्ट देकर धन्यवाद कहना अच्छा लगता है। लेकिन अगर आपका बजट कम है, तो इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि गिफ्ट खास नहीं हो सकता। कई बार महंगे गिफ्ट से ज्यादा एक छोटी और सोच-समझकर चुनी गई चीज सामने वाले को खुश कर देती है। खासकर जब उसमें आपकी मेहनत और अपनापन जुड़ा हो। अच्छी बात यह है कि 150 रुपये से कम में भी कई ऐसी चीजें मिल सकती हैं, जिन्हें टीचर रोज इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं ऐसे ही कुछ और गिफ्ट आइडियाज-

1. प्यारा सा ग्रीटिंग कार्ड

टीचर्स डे पर एक छोटा सा ग्रीटिंग कार्ड देना सबसे आसान और प्यारा तरीका है। इसमें आप अपने टीचर के लिए दो-चार लाइनें खुद लिख सकते हैं। आप कार्ड पर लिख सकते हैं कि उन्होंने आपको क्या सिखाया या उनकी कौन सी बात आपको हमेशा याद रहती है। कम कीमत में मिलने वाला यह गिफ्ट आपकी भावनाओं को अच्छी तरह जाहिर कर सकता है।

2. सुंदर डायरी

अगर आपके टीचर को लिखना पसंद है, तो एक छोटी और अच्छी डायरी गिफ्ट कर सकते हैं। 150 रुपये के अंदर कई साधारण लेकिन सुंदर डायरी मिल जाती हैं। डायरी के पहले पन्ने पर आप अपने हाथ से शिक्षक दिवस की शुभकामना भी लिख सकते हैं। इससे साधारण सा गिफ्ट भी थोड़ा खास बन जाएगा।

3. अच्छा सा पेन

पेन टीचर के लिए हमेशा काम आने वाली चीज है। आप अपने बजट में कोई अच्छा और सुंदर पेन खरीद सकते हैं। अगर आप चाहें तो पेन को छोटे से कागज या रिबन में लपेटकर दे सकते हैं। साथ में एक छोटा सा थैंक्यू मैसेज लिख दें, तो गिफ्ट और अच्छा लगेगा।

4. छोटा सा पौधा

अगर आपके टीचर को पौधे पसंद हैं, तो छोटा सा पौधा एक प्यारा गिफ्ट हो सकता है। आप छोटा मनी प्लांट, तुलसी या कोई आसानी से संभाला जाने वाला पौधा चुन सकते हैं। इसके साथ एक छोटा सा मैसेज भी लगा सकते हैं, जैसे- 'आपने हमें बढ़ना सिखाया।' कम बजट में यह गिफ्ट काफी खास लग सकता है।

5. बुकमार्क

जो टीचर किताबें पढ़ना पसंद करते हैं, उनके लिए सुंदर बुकमार्क अच्छा विकल्प है। बाजार में कई डिजाइन वाले बुकमार्क कम कीमत में मिल जाते हैं। आप चाहें तो इसे खुद भी बना सकते हैं। रंगीन कागज से बुकमार्क बनाकर उस पर अपने टीचर के लिए छोटा सा मैसेज लिखें।

6. छोटा डेस्क प्लांटर

अगर आपको पौधा देने का आइडिया पसंद आया है, तो छोटा सा डेस्क प्लांटर भी दे सकते हैं। इसे टीचर अपनी टेबल पर रख सकते हैं। छोटे गमले में लगा पौधा ज्यादा जगह भी नहीं लेता और देखने में भी अच्छा लगता है। 150 रुपये के बजट में छोटा प्लांटर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

7. हाथ से बनाया फोटो कार्ड

किसी क्लास या स्कूल की स्पेशल मेमरी को फोटो के साथ जोड़कर एक छोटा कार्ड बना सकते हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। एक फोटो, रंगीन कागज और कुछ सजावट की मदद से आप इसे खुद तैयार कर सकते हैं। ऐसा गिफ्ट टीचर के लिए एक अच्छी याद बन सकता है।

गिफ्ट छोटा हो, भावना बड़ी हो

टीचर्स डे पर सबसे जरूरी गिफ्ट की कीमत नहीं, बल्कि उसके पीछे की भावना है। 100 या 150 रुपये का छोटा सा गिफ्ट भी आपके टीचर के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है। इसलिए महंगा गिफ्ट लेने के बजाय अपनी पसंद और टीचर की जरूरत के हिसाब से कोई छोटी सी चीज चुनें।

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।

करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।

विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।

पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

See Less