Team India: श्रीलंका में नहीं मिली पूरी सफलता, टीम इंडिया कब और कहां खेलेगी अगली टेस्ट सीरीज?

टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज कब और कहां?Image Credit source: PTI

टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे का इंतजार काफी उत्सुकता और बेचैनी से हो रहा था. श्रीलंका की चुनौती से कम अनुभवी टीम इंडिया कैसे निपटेगी, ये देखना था. मगर शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम ने इस चुनौती का अच्छे से सामना किया और सीरीज अपने नाम की. हालांकि, भारतीय टीम इस सीरीज में अपने मिशन को पूरी सफलता के साथ अंजाम नहीं दे पाई. मगर अब टीम इंडिया को टेस्ट में अगली चुनौती के लिए करीब 3 महीने तक इंतजार करना होगा, जो न्यूजीलैंड में उसे मिलेगी.

27 अगस्त को कोलंबो टेस्ट मैच का आखिरी दिन खत्म हुआ और इसके साथ ही भारत-श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज भी पूरी हो गई. भारतीय टीम के लिए इस टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज करना आसान नहीं माना जा रहा था. मगर गॉल में पहला टेस्ट मैच जीतकर टीम इंडिया ने दमदार शुरुआत की. इसके बाद कोलंबो में भी टीम जीत के करीब पहुंची. हालांकि आखिरी दिन श्रीलंका ने जुझारू बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत से रोक दिया लेकिन सीरीज 1-0 से टीम इंडिया के नाम रही.

साढ़े 6 साल बाद भारत का न्यूजीलैंड दौरा

अब अगले करीब 3 महीने तक भारतीय खिलाड़ी सिर्फ नीली जर्सी में दिखेंगे और वनडे-टी20 क्रिकेट खेलते नजर आएंगे. टीम इंडिया की अगली टेस्ट सीरीज के लिए 19 नवंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा, जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले का आगाज होगा. भारतीय टीम पूरे साढ़े 6 साल बाद न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही है. पिछली बार टीम इंडिया ने फरवरी 2020 में न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेली थी. उसके तुरंत बाद कोविड महामारी ने पूरी दुनिया पर कहर बरपा दिया.

तब से कोविड भी खत्म हो गया और न्यूजीलैंड ने भारत आकर 2 टेस्ट सीरीज भी खेल ली, जिसमें से एक में उसने टीम इंडिया का क्लीन स्वीप कर दिया. यानि आधा दशक निकलने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड दौरे पर जा रही है. इस दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे, जिसकी शुरुआत 19 नवंबर को वेलिंग्टन में होगी. इसके बाद अगला टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में शुरू होगा.

क्यों अहम है न्यूजीलैंड दौरा?

श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद टीम इंडिया के लिए न्यूजीलैंड का दौरा अब पहले से भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो गया है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 के फाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को इस सीरीज में जीत हासिल करनी होगी. न्यूजीलैंड दौरा भारत की आखिरी 2 टेस्ट सीरीज में से एक है और टीम इंडिया फिलहाल पांचवें स्थान पर है. ऐसे में न्यूजीलैंड में मिली हार या जीत से टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर फैसला हो सकता है.

सुमित सुन्द्रियाल

सुमित सुन्द्रियाल

इस वक्त TV9 हिंदी (स्पोर्ट्स 9) में असिस्टेंट न्यूज एडिटर (स्पोर्ट्स) की भूमिका में हूं. यहां तक पहुंचने की शुरुआत 2009 से हुई, जब जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मास मीडिया ऑनर्स कोर्स (2009-12) में एडमिशन लिया. फिर 2013 में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा किया. यहीं से 2013 में पहली बार पेशेवर पत्रकारिता में कदम रखे और सबसे पहले न्यूज 18 इंडिया टीवी चैनल में जगह बनाई. डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेने से पहले करीब 6 साल टीवी इंडस्ट्री में ही गुजरे, जहां असानमेंट डेस्क पर काम किया. असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए जानकारी जुटाना सबसे अहम काम होता है और उस खबर के हर पहलू को जांचना और उसे आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होती है. यही काम न्यूज 18 इंडिया में रहते हुए किया. इसके बाद खेल और खेल की खबरों के मोह ने डिजिटल जर्नलिज्म की ओर मोड़ा और एक नया सफर शुरू हुआ. इसकी शुरुआत IPL 2019 के दौरान हुई, जब क्विंट हिंदी का दामन थामा. एक साल क्विंट के साथ खेल की खबरें लिखने के बाद इसी काम में नया मुकाम हासिल करने के लिए TV9 हिंदी से रिश्ता जुड़ा. पिछले 3 साल से यहीं पर खेल की हर छोटी-बड़ी, गंभीर और मजेदार खबरें आप तक पहुंचा रहां हूं और लगातार बेहतर तरीके से पेश करने का प्रयास कर रहा हूं.

Read More

google button