Tesla Flying Car Video: एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी टेस्ला ने 16 अक्टूबर को अपनी सेकेंड जनरेशन रोडस्टर कार (Tesla Roadster) का एक ऐसा डेमो दिखाया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। डेमो में कार एक घुमावदार रैंप पर चढ़ती है, हवा में उछलती है और बीच हवा में पलटी खाते हुए जमीन पर सुरक्षित उतर जाती है। कंपनी की इस कार में रॉकेट जैसी थ्रस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, जिसकी मदद से हवा में कलाबाजी करने का दावा किया जा रहा है।

टेस्ला के मुताबिक, यह कार महज 0.81 सेकेंड में 97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि, यह अभी डेमो और प्रोटोटाइप से जुड़ा दावा है। कार का व्यावसायिक उत्पादन 2028 में शुरू करने की योजना बताई गई है।

मस्क बोले- टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों का कमाल

Elon Musk ने दिखाई उड़ने वाली Tesla Roadster, हवा में पलटी कार; 2028 से प्रोडक्शन का प्लान

दुनिया के सबसे चर्चित टेक इनोवेशन में से एक का प्रदर्शन करते हुए Elon Musk की Tesla ने नई Generation Roadster का डेमो दिखाया है। 15 अक्टूबर को टेक्सास में हुए इवेंट में कार एक घुमावदार… pic.twitter.com/GTsdLLx310

— Bansal News Official (@BansalNews_) October 16, 2026

डेमो के बाद एलन मस्क (Elon Musk) ने कहा, “चलिए, यह काम कर गया।” उन्होंने इस प्रोजेक्ट को टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों की साझा मेहनत का नतीजा बताया। मस्क के मुताबिक, कार में एक एडवांस्ड हाई-प्रेशर एयर टैंक लगाया गया है, जो इसे ऊपर उठाने में मदद करता है। इसमें ऊंचाई और दिशा को नियंत्रित करने के लिए थ्रस्टर्स दिए गए हैं, जबकि पीछे लगे मुख्य थ्रस्टर्स अतिरिक्त धक्का देते हैं। कंपनी का दावा है कि इस तकनीक की मदद से रोडस्टर हवा में करतब दिखा सकती है। हालांकि, इसे आम सड़कों पर चलने वाली कार के रूप में किस तरह इस्तेमाल किया जाएगा, यह इसके अंतिम डिजाइन और सुरक्षा व्यवस्था पर निर्भर करेगा।

2028 में शुरू हो सकता है प्रोडक्शन

मस्क के मुताबिक, टेस्ला रोडस्टर का प्रोडक्शन 2028 में शुरू करने की योजना है। कार की बुकिंग के लिए 50 हजार डॉलर यानी करीब 48 लाख रुपये जमा कराने होंगे। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह रकम पूरी तरह रिफंडेबल है। रोडस्टर की लॉन्चिंग का इंतजार काफी समय से किया जा रहा है। टेस्ला ने नवंबर 2017 में इसकी दूसरी पीढ़ी पेश की थी, लेकिन डिजाइन और निर्माण से जुड़ी चुनौतियों के कारण इसकी लॉन्चिंग कई बार टल चुकी है। अब कंपनी इसे नए फीचर्स और थ्रस्टर तकनीक के साथ बाजार में उतारने की तैयारी कर रही है।

रफ्तार के मामले में कितनी आगे होगी रोडस्टर?

टेस्ला की ओर से किए जा रहे दावों के मुताबिक, रोडस्टर (Tesla Flying Car Video) की सबसे बड़ी खासियत इसकी तेज रफ्तार और शुरुआती पिकअप होगी। कंपनी का दावा है कि यह 0 से 97 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज 0.81 सेकेंड में हासिल कर सकती है। अगर प्रोडक्शन मॉडल में यह क्षमता साबित होती है, तो कार के एक्सीलरेशन के मामले में यह एक बड़ा रिकॉर्ड हो सकता है। वहीं, इसकी अधिकतम रफ्तार को लेकर भी बड़े दावे किए गए हैं। टेस्ला ने 230 मील प्रति घंटे यानी करीब 370 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार का लक्ष्य बताया है। मस्क ने भविष्य में इससे भी ज्यादा रफ्तार हासिल करने की संभावना जताई है। हालांकि, इन दावों की पुष्टि के लिए प्रोडक्शन मॉडल और स्वतंत्र परीक्षणों का इंतजार करना होगा।

क्या है कोल्ड-गैस थ्रस्टर तकनीक?

कोल्ड-गैस थ्रस्टर (Tesla Flying Car Video) ऐसी तकनीक है, जिसका इस्तेमाल अंतरिक्ष में सैटेलाइट और दूसरे यानों की दिशा बदलने के लिए किया जाता है। इसमें दबाव वाली गैस को तेजी से बाहर निकाला जाता है, जिससे यान को धक्का मिलता है और उसकी दिशा या स्थिति नियंत्रित की जा सकती है। टेस्ला रोडस्टर में इसी तरह की तकनीक का इस्तेमाल करने की बात कही गई है। हालांकि, कार में यह तकनीक किस तरह काम करेगी और इसके व्यावहारिक इस्तेमाल की सीमाएं क्या होंगी, इसकी पूरी जानकारी अंतिम मॉडल सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें: Loan EMI Calculation: ₹6,787 की मासिक EMI पर कितने लाख का मिलेगा लोन? जानें ब्याज का हिसाब 

पहले भी कई बार टल चुकी है लॉन्चिंग

टेस्ला ने 2017 (Tesla Flying Car Video) में सेकेंड जनरेशन रोडस्टर का ऐलान किया था। उस समय उम्मीद जताई गई थी कि कार 2020 तक बाजार में आ जाएगी, लेकिन इसकी लॉन्चिंग लगातार टलती रही। अब कंपनी ने 2028 में उत्पादन शुरू करने की योजना बताई है। रोडस्टर (Tesla Flying Car Video) की बुकिंग राशि को लेकर एलन मस्क और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के बीच भी सोशल मीडिया पर बहस हो चुकी है। ऑल्टमैन ने बुकिंग के बाद लंबे इंतजार पर सवाल उठाया था। इसके जवाब में मस्क ने कहा था कि ऑल्टमैन की बुकिंग राशि पहले ही वापस की जा चुकी है।

टेस्ला (Tesla Flying Car Video) की पहली रोडस्टर कार 2008 में लॉन्च हुई थी। यह कंपनी की शुरुआती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल थी और ब्रिटिश स्पोर्ट्स कार लोटस एलिस के चेसिस पर आधारित थी। इसके बाद 2017 में दूसरी पीढ़ी की रोडस्टर का ऐलान किया गया। अब नई तकनीक और हवा में करतब दिखाने के दावों के चलते यह कार एक बार फिर चर्चा में है।

ये भी पढ़ें:UP Election 2027: यूपी बीजेपी के सामने नई चुनौती, टिकट काटने से लेकर बांटने तक आसान नहीं होगी राह