Thalapathy Vijay: कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून से लगातार प्रदर्शन कर रही है. इस आंदोलन ने एक बार फिर से तेजी पकड़ी है और हजारों की संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंचे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने सी जोसेफ विजय कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे हैं. आइए जानते हैं कि क्या सच में विजय जंतर-मंतर आए हैं या फिर ये वायरल वीडियो झूठा और फर्जी है.

जंतर-मंतर पहुंचे सीएम विजय

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @_Attitude_Vini नाम की एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें सीएम विजय अपनी कार में बैठे और हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं. इस दौरान भारी भीड़ ने उन्हें घेरा हुआ है. साथ ही पुलिस बल भी नजर आ रहा है, जो हालात को काबू करने की कोशिश कर रहा है. वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि थलापति विजय पहुंचे जंतर-मंतर, दिल्ली, क्या सच में छात्रों के आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन?

---विज्ञापन---

थलापति विजय पहुंचे जंतर-मंतर, दिल्ली | छात्रों के आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन?
Really ?

𝗧𝗵𝗮𝗹𝗮𝗽𝗮𝘁𝗵𝘆 𝗩𝗶𝗷𝗮𝘆 | 𝗝𝗮𝗻𝘁𝗮𝗿 𝗠𝗮𝗻𝘁𝗮𝗿 | 𝗗𝗲𝗹𝗵𝗶 | 𝗖𝗝𝗣 𝗦𝘂𝗽𝗽𝗼𝗿𝘁#cockroachjantaparty #CJP #ThalapathyVijay #Vijay #JantarMantar #Delhi pic.twitter.com/ZbaUeeK4Ky

— VINI 💞 (@_Attitude_Vini) July 19, 2026

दिल्ली पुलिस ने फैक्ट चेक कर दी जानकारी

वहीं, अब इस वीडियो पर फेक्ट चेक करते हुए दिल्ली पुलिस ने जवाब दिया है और लिखा है कि फैक्ट चेक; ये जानकारी गलत है, जो वीडियो शेयर किया जा रहा है, वो नई दिल्ली के जंतर-मंतर का नहीं है. प्लीज गलत या गुमराह करने वाली जानकारी ना फैलाएं. दिल्ली पुलिस के इस जवाब से साफ है कि सीएम विजय इस आंदोलन में शामिल नहीं हुआ है.

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

साथ ही इंटरनेट पर जो वीडियो वायरल किया जा रहा है, वो दिल्ली का नहीं है और उसको लेकर किया जा रहा दावा भी पूरी तरह से गलत और झूठा है. बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है, वो नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे, परीक्षा व्यवस्था में सुधार और प्रभावित छात्रों को न्याय देने की मांग कर रही है. हालांकि, इस दौरान कई विपक्षी नेता जंतर-मंतर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया है.

---विज्ञापन---

‘संसद चलो’

गौरतलब है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन आज यानी सोमवार को संसद तक ‘संसद चलो’ मार्च का आह्वान किया है. इन हालातों को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है.

यह भी पढ़ें- ‘मुझे नहीं पता…’ Sonam Wangchuk पर सवाल सुनते ही उलझीं मनारा चोपड़ा

---विज्ञापन---