RGPV Name Change Politics: एमपी के तकनीकी शिक्षा के सबसे बड़ केंद्र राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अब एक नए रूप में नजर आएगा।

शह मात The Big Debate: यूनिवर्सिटी का बदला नाम.. मचा नया सियासी संग्राम, विपक्ष ने सरकार की मानसिकता को बताया ओछी, क्या राजीव गांधी का नाम हटाने के पीछे है कोई सियासी वजह?

RGPV Name Change Politics/Image Credit: IBC24

Modified Date: September 2, 2026 / 11:31 pm IST

Published Date: September 2, 2026 11:27 pm IST

RGPV Name Change Politics: भोपाल: मध्यप्रदेश में तकनीकी शिक्षा के सबसे बड़ केंद्र राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अब एक नए रूप में नजर आएगा। मोहन कैबिनेट ने इसे तीन अलग-अलग तकनीकी और कौशल विश्वविद्यालयों में बांटने के प्रस्ताव पर मुहर लग दी है। भोपाल के अलावा जबलपुर और उज्जैन में भी अब तकनीकी विश्वविद्यालय होंगे। जिन्हें मध्यभारत, महाकौशल और मालवा प्रौद्योगिकी एवं कौशल विश्वविद्यालय के नाम से पहचाना जाएगा।

सरकार का तर्क है कि तीन भागों में बांटने से प्रशासनिक कामकाज आसान होगा और विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी, लेकिन विश्वविद्यालय के नाम से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाए जाने पर सियासत भी गरमा चुकी है। (RGPV Name Change Politics) पूर्व सीएम कमलनाथ ने X पर लिखा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को तीन हिस्सों में बांटकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का नाम हटाना भाजपा सरकार की ओछी मानसिकता का प्रतीक है।

RGPV Name Change Politics: मध्यप्रदेश  में नाम बदलने की सियासत नई नहीं है। इससे पहले हबीबगंज स्टेशन का नाम रानी कमलापति करने और होशंगाबाद का नाम नर्मदापुरम करने पर भी सियासत गरमा चुकी है, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या किसी संस्थान को तीन भागों में बांटने का मॉडल तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार ला पाएगा और क्या नाम बदलने से शिक्षा की तस्वीर भी बदलेगी या फिर नाम बदलने को लेकर शुरू हुई सियासी जंग में असली मकसद कहीं खो जाएगा।

Join Our Whatsapp Group

इन्हें भी पढ़ें:-

  • Rewa Road Accident : बस-ट्रक की जोरदार भिड़ंत में इतने लोगों की मौत! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, मृतकों को 2 लाख और घायलों को 1 लाख की मदद
  • Yogi Government On Krishna Janmashtami: कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर अलर्ट मोड पर योगी सरकार, मथुरा-वृंदावन जाने वाली बसों पर रखी जाएगी खास नजर, अधिकारियों को दिए निर्देश 
  • MLA Anil Sharma Passes Away: दिग्गज भाजपा विधायक का हुआ निधन, सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक, कहा- उनका जाना अत्यंत दु:खद 

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

Web Title: RGPV Name Change Politics

शहर की खबरें

advertisement will close in 10 seconds ×

ads