CG BJP Seva Sankalp Abhiyan: भाजपा के सेवा संकल्प अभियान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरी ताकत से सवाल उठा रही है।
CG BJP Seva Sankalp Abhiyan/Image Credit: IBC24
Modified Date: September 10, 2026 / 11:43 pm IST
Published Date: September 10, 2026 11:41 pm IST
HIGHLIGHTS
- भाजपा के सेवा संकल्प अभियान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरी ताकत से सवाल उठा रही है।
- PCC चीफ दीपक बैज ने सेवा संकल्प अभियान पर तंज कसा है।
- भाजपा नेताओं ने कहा- कांग्रेसियों को सेवा या संकल्प की बातें ना सुनना पसंद है और ना करना।
CG BJP Seva Sankalp Abhiyan: रायपुर: BJP के सेवा संकल्प अभियान पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस पूरी ताकत से सवाल उठा रही है। PCC चीफ दीपक बैज ने तंज कसा कि एक तरफ पीएम मोदी पेट्रोल-डीजल बचाने की बात कर रहे हैं तो वहीं बीजेपी नेता बाइक रैली और यात्राओं की तैयारी में हैं, लोगों को एथेनॉल मिला डुप्लीकेट पेट्रोल दिया जा रहा है, महंगाई चरम पर है, जनता त्रस्त है, नौकरियां हैं नहीं। इस पर भाजपा की तरफ से मोर्चा संभाला सीनियर मिनिस्टर्स ने। दावा किया कि ये अभियान प्रदेश में हर वर्ग के लिए चल रही सरकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प है।
वहीं, कांग्रेस के वार पर BJP विधायक सुशांत शुक्ला ने करारा पलटवार कर कहा कि, कांग्रेसियों को सेवा या संकल्प की बातें ना सुनना पसंद है और ना करना। बीजेपी नेताओं ने कटाक्ष किया कि कांग्रेसी नाराज फूफा हैं। इटली के चश्मे से देखते हैं उन्हें कुछ दिखाई नहीं देता। जबाव में कांग्रेस ने भी तंज कसा तय नहीं हो पाता कि ट्रंप ज्यादा झूठ बोलते हैं या फिर PM मोदी।
CG BJP Seva Sankalp Abhiyan: दरअसल, बीजेपी देशभर में सेवा संकल्प अभियान के जरिए PM मोदी के हेड ऑफ द गवर्नमेंट के तौर पर 25 साल की सेवाकाल की उपलब्धियों, बड़े फैसलों, बड़ी योजनाओं को प्रदेश भर में पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।7 अक्टूबर को PM मोदी प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों को ऑनलाइन संबोधित करेंगे। सवाल ये है कि इस कवायद से क्या बीजेपी को जमीनी स्तर पर मदद मिलेगी। कांग्रेस के पास इसकी क्या काट है?
इन्हें भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: ‘हिंदू’ वाला प्लान… संघ का अभियान! जनगणना से पहले RSS का बड़ा अभियान, दोनों तरफ की मोर्चाबंदी में आगे है कौन?
- Collector Transfer List 2026: राज्य सरकार ने बदले 2 जिलों के कलेक्टर.. जारी किया इतने IAS अफसरों का तबादला आदेश, देखें पूरी लिस्ट
- Nanded Road Accident News: वैन और ट्रक के बीच हुई जोरदार टक्कर, इतने लोगों की हुई मौत, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
Web Title: Seva Sankalp Abhiyan Politics in Chhattisgarh
शहर की खबरें
advertisement will close in 10 seconds ×