भोपालः मध्य प्रदेश में अगले तीन साल चुनावों के नाम रहने वाले हैं। पहले नगरीय निकाय, फिर विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव होने है। ऐसे में नेताओं के दिलों में राजनीतिक बेचैनी अभी से शुरू हो गई है। कोई पार्टी छोड़कर जाने वालों को गद्दार बता रहा था तो अब उन्हीं के लिए घर के दरवाजे खोले जा रहे हैं। कांग्रेस ने तो बाकायदा घर वापसी अभियान का ऐलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कह रहे हैं कि भूले-भटके लोगों को वापस लाया जाएगा। इस पर बीजेपी ने तंज कसा कि जब कांग्रेस में बड़े-बड़े नेता हाशिये पर हैं, तो लौटने वाले नेताओं का क्या होगा।
मध्य प्रदेश में चुनावों का सिलसिला शुरू होने से पहले कांग्रेस में घर वापसी अभियान शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुताबिक अब तक करीब 600 आवेदन मिल चुके हैं, हालांकि वापसी का फैसला जिला कांग्रेस की सहमति से ही होगा। पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि पार्टी छोड़कर गया हर नेता गद्दार नहीं होता। कुछ लोग सम्मान न मिलने और उपेक्षा के कारण भी पार्टी छोड़ते हैं। अगर वे लौटना चाहते हैं, तो उनके लिए दरवाजे खुले होने चाहिए। कांग्रेस के अभियान पर बीजेपी ने सवाल उठाया कि जीतू पटवारी और दूसरे नेताओं की उपेक्षा के कारण पार्टी छोड़ने वाले नेता आखिर उन्हीं के नेतृत्व में वापस क्यों आना चाहेंगे?
कांग्रेस के प्रदेश जीतू पटवारी का दावा है कि जिन लोगों ने घर वापसी के लिए संपर्क किया है, उनमें कई पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पार्टी के पदाधिकारी रह चुके नेता हैं। लेकिन सवाल ये है कि कांग्रेस में घर वापसी करने वाले नेताओं को क्या सिर्फ सदस्यता मिलेगी या संगठन में जिम्मेदारी भी? क्या पुराने नेताओं के लौटने से पार्टी की ताकत बढ़ेगी या पहले से मौजूद नेताओं के बीच नई खींचतान शुरू होगी? ये वाकई घर वापसी का अभियान है या केवल दबाव बनाने के लिए दिया गया बयान है?
इन्हें भी पढ़ें -
- छत्तीसगढ़ में बढ़ गई स्कूलों की छुट्टी, दीपावली में पांच दिन की जगह अब इतने दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
- छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले खुला नौकरियों का पिटारा, 426 पदों पर आज होगी भर्ती, 30 हजार रुपए मिलेगी सैलरी
- आज रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे टी20 मुकाबला, स्टेडियम में इन्हें मिलेगी फ्री एंट्री, कहां और कैसे देखें लाइव?
- सड़क पर काल बनकर दौड़ी रफ्तार, ट्रक ने कई बाइकों को रौंदा, 5 की मौत, कैमरे में कैद हुआ खौफनाक वीडियो