देशभर में नीट पेपर लीक को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच 'The Scam: Leaked' नाम की नई वेब सीरीज का ऐलान हुआ है। सीरीज में परीक्षा घोटाले से लेकर छात्र की मौत की कहानी देखने को मिलेगी।

The Scam Leaked web series on NEET Paper Leak

नीट पेपर लीक पर बनी वेब सीरीज 'द स्कैम: लीक्ड' का टीजर जारी

  • Published: 22 Jul 2026, 06:26 PM IST
  • Last Updated: 22 Jul 2026, 06:26 PM IST

The Scam- Leaked: देशभर में कथित नीट पेपर लीक और एजुकेशन सिस्टम को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी बीच ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नई वेब सीरीज 'द स्कैम: लीक्ड' (The Scam: Leaked) का ऐलान हुआ है। ZEE5 ने सीरीज का अनाउंसमेंट करत हुए सीरीज के टीजर जारी किया गया, जिसमें परीक्षा पेपर लीक से जुड़े घटनाक्रम और उससे प्रभावित छात्रों की कहानी की झलक दिखाई गई।

हालांकि, मेकर्स ने अभी तक इस वेब सीरीज की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है।

टीजर में दिखी पेपर लीक की पूरी कड़ी
जारी किए गए टीजर में परीक्षा प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच छापने, सील करने और सुरक्षित तरीके से भेजने की प्रक्रिया दिखाई गई है। इसके बाद कहानी में मोड़ आता है, जब एक प्रश्नपत्र कथित तौर पर गलत हाथों में पहुंच जाता है।

वीडियो में दिखाया गया है कि पेपर की तस्वीर लेकर उसे लीक किया जाता है। इसके बाद मीडिया कवरेज, छात्रों की नाराजगी, खाली पड़े क्लासरूम और परीक्षा विवाद से जुड़े तनावपूर्ण माहौल को दिखाया गया है। टीजर का अंत एक छात्र की आत्महत्या के दृश्य के साथ होता है, जो परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

सीरीज के ऐलान के साथ मेकर्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, "एक पेपर... लाखों सपने... एक लीक... और पूरा देश हैरान।" फिलहाल ये सीरीज कब आएगी इसकी रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है।

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन, स्टूडेंट्स पर लाठी-चार्ज
इसी बीच परीक्षा प्रणाली में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब देश के कई हिस्सों तक पहुंच चुका है। मानसून सत्र के दौरान प्रदर्शनकारियों ने संसद की ओर मार्च करने का प्रयास भी किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। दोनों पक्षों की ओर से झड़प और हिरासत में लिए जाने के आरोप लगाए गए। इस घटनाक्रम के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं।

प्रदर्शन कर रहे छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, जिम्मेदारी तय करने और सरकार से स्पष्ट जवाब की मांग कर रहे हैं।

भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक
छात्र आंदोलन को उस समय और अधिक राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली जब शिक्षा सुधार के समर्थक सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन का समर्थन करते हुए अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की।

उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन की अपील करते हुए सरकार से छात्रों के साथ संवाद करने की मांग की थी। बाद में स्वास्थ्य बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए।