The Scam- Leaked Teaser: 'द स्कैम-लीक्ड' का टीजर रिलीज हो गया है. ये शो नीट पेपर लीक और स्टूडेंट सुसाइड पर बेस्ड है. शो को आप जी5 पर देख पाएंगे.
Written By : मोनिका गुप्ता | Updated at : 22 Jul 2026 06:44 PM (IST)

द स्कैम-लीक्ड का टीजर रिलीज
Source : youtube grab
नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट जारी है. वो शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. कॉकरोच जंनता पार्टी ने 'संसद चलो' मार्च भी किया. इसके बाद मामला और बिगड़ गया. कॉकरोच जनता पार्टी के सपोर्ट में मुंबई में भी स्टूडेंट्स ने प्रोटेस्ट किया. इसी बीच अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 ने एक नए शो की अनाउंसमेंट कर दी है. इस शो का नाम है 'द स्कैम-लीक्ड'. इस शो में पेपर लीक और स्टूडेंट्स की सुसाइड जैसे मुद्दों को दिखाया जाएगा.
'द स्कैम-लीक्ड' का टीजर रिलीज
मेकर्स ने 1 मिनट 9 सेकंड का टीजर रिलीज किया है. उन्होंने टीजर वीडियो शेयर करते हुए लिखा- एक पेपर, एक लीक. लाखों सपने. अविश्वास में देश. शो जी 5 पर रिलीज होने वाला है.
बता दें कि शो की रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है. यहां तक की शो की कास्ट और डायरेक्टर को लेकरभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. जी5 ने टीजर रिलीज करते हुए फिल्ममेकर समीर एस रेडिज़, आनंद सिंह, प्रगति देशमुख और बलविंदर सिंह जंजुआ को टैग किया है.
ये भी पढ़ें- Tamil and Telugu OTT Watch: अर्जुन दास की 'कॉन सिटी' से लेकर केस ऑफ कोंडाना तक, ये 4 फिल्में करेंगी धमाका
क्या है टीजर में?
टीजर में दिखाया गया कि पेपर स्ट्रिक्ट देखरेख में प्रिंट होते हैं. कॉन्फिडेंशियल टैग के साथ सील किए जाते हैं और बक्से में रखे जाते हैं. इसके बाद कुछ लोग पीपर निकालते हैं और उनके फोटोज खींचते हैं और लीक कर देते हैं. इसके बाद मामला बिगड़ता है और पेपर लीक पर मीडिया कवरेज होती है. वहीं फिर एग्जाम को कैंसिल कर दिया जाता है. टीजर में एक खाली क्लासरूम दिखाया जाता है.
आगे दिखाया जाता है कि एक पिता अपने बेटे को कॉल करते हैं लेकिन वो फोन नहीं उठाता है और सुसाइड कर लेता है.
ये भी पढ़ें- कैरेक्टर एक्टर्स को मिलती छोटी वैनिटी वैन, बोले- जितना पैसा पानी की बोतल पर खर्च होता है उतने में छोटे बजट की फिल्म बन जाए

मोनिका गुप्ता, ABP LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
Published at : 22 Jul 2026 06:44 PM (IST)
Breaking News, Anytime, Anywhere - Download ABPLIVE on Android and iOS now!
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola