The Traitors 2: द ट्रेटर्स सीजन 2 के पहले तीन एपिसोड सामने आने के बाद शो का गेम लगातार दिलचस्प होता जा रहा है. एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच ट्रेटर्स को पहचानने की कोशिश चल रही है. वहीं दूसरी तरफ शो के एक डिलीटेड सीन ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. इस सीन में मल्लिका शेरावत अपनी हरे रंग की ड्रेस को Dolce बताती नजर आती हैं, लेकिन शालिनी पासी ने ड्रेस के ब्रांड को लेकर ऐसा दावा कर दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया. शालिनी का कहना है कि उन्होंने मल्लिका की ड्रेस पर ब्रांड देखा था और वह Dolce की ड्रेस जैसी नहीं थी.

शालिनी ने बाकी कंटेस्टेंट्स से बातचीत के दौरान दावा किया कि वह लंबे समय से लग्जरी फैशन ब्रांड्स के कपड़े पहनती आ रही हैं और उन्हें Dolce, Versace couture और Elie Saab जैसे ब्रांड्स की अच्छी जानकारी है. चलिए जान लेते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है और शालिनी पासी ने मल्लिका की ड्रेस को लेकर क्या दावा किया है.

ये भी पढ़ें: Fast Forever: 4 साल में तैयार हुई फास्ट फोरएवर की स्क्रिप्ट, विन डीजल ने कहा- दिसंबर में शूटिंग शुरू होगी

शालिनी ने मल्लिका की ड्रेस को लेकर किया ये दावा

क्लिप में मल्लिका शेरावत बाकी कंटेस्टेंट्स को उस दिन पहनी अपनी हरे रंग की ड्रेस दिखाती नजर आ रही हैं. उस समय शालिनी पासी, श्वेता तिवारी, रिदा थराना और रिया चक्रवर्ती के साथ बैठी थीं. मल्लिका ने बताया कि उन्होंने उस दिन के लिए यह हरे रंग की Dolce ड्रेस चुनी है. इसके बाद शालिनी बाकी महिलाओं को अलग ले जाकर कहती हैं, सिर्फ एक हफ्ते पहले मैंने Dolce की हरे और गोल्ड रंग की ड्रेस पहनी थी और वो ऐसी नहीं थी. मैं उसका माइक ठीक करने गई थी और मैंने ब्रांड देखा. वह झूठ बोल रही है. मैंने 17-18 साल की उम्र से ये ड्रेस पहनी हैं. मेरे पास कस्टम-मेड ड्रेस हैं और मैं आपको उनकी तस्वीरें भेज सकती हूं.मैंने Versace couture और Elie Saab की ड्रेस भी पहनी है. ये वो ड्रेस नहीं है.

मुनव्वर को लेकर भी शालिनी ने कही थी ये बात

वहीं, शो के पहले दिन शालिनी का मुन्नवर फारूकी का नाम याद न रख पाना भी काफी वायरल हुआ था. जब मुन्नवर ने अपना परिचय दिया, तो शालिनी ने उनका नाम गलत सुनकर मुन्नवर फाल्गुनी कह दिया था. इसके बाद उन्होंने उनसे पूछा था कि वह क्या करते हैं और क्या वह सिंगर हैं.

बाद में मुन्नवर शो से बाहर हो गए. पहले शक के घेरे में उन्हें सबसे ज्यादा वोट मिले और उन्हें ट्रेटर समझ लिया गया. इसी वजह से उन्हें शो से एलिमिनेट कर दिया गया. हालांकि, मुन्नवर एक इनोसेंट थे और असली ट्रेटर्स में कुल्लू, क्रिस्टल डिसूजा और हरमन सिंघा शामिल थे. शो से बाहर होने से पहले मुन्नवर ने बाकी कंटेस्टेंट्स पर जमकर गुस्सा निकाला था.

ये भी पढ़ें: 10 साल में 9 फ्लॉप फिल्में, अब आवारापन 2 से चमकी इमरान हाशमी की किस्मत, ओल्ड इज गोल्ड का फंडा रहा असरदार

कहकशा परवीन

कहकशा परवीन

टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.

Read More

google button