
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने कितने कमाए?
The VVaan Box Office Day 5: द वन फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को आए हुए अभी 5 दिन हुआ है और फिल्म ने बजट के आधे से ज्यादा कमा लिया है. द वन फिल्म ने अच्छी स्टार्ट भी ली और सबसे खास बात ये है कि वीकडेज में इसका अच्छा कलेक्शन देखने को मिल रहा है. द वन फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ने अभिनय किया है. फिल्म के जरिए फैंस एक बार फिर से एक माइथोलॉजिकल एडवेंचरस फैंटिसी फिल्म का लुत्फ उठा रहे हैं. द वन मूवी का सामना कुछ बॉलीवुड और साउथ फिल्मों से हो रहा है.
लेकिन इसके बाद भी वीकडेज में फिल्म ने पकड़ बनाई हुई है. इस फिल्म का कलेक्शन वीकडेज में 6 करोड़ से ऊपर जा रहा है जो इसके लिए अच्छी बात है. आइए जानते हैं कि फिल्म 5 दिन में कितने रुपये की कमाई कर के दिखा देगी.
द वन ने कुल कितने कमा लिए?
द वन फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज के 5वें दिन में 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस लिहाज से फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 44.85 करोड़ रुपये का हो चुका है. ग्रॉस कलेक्शन के मामले में इस मूवी ने 53.45 करोड़ रुपये की कमाई कर के दिखा दी है. वहीं ओवरसीज कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने 4.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस लिहाज से देखा जाए तो फिल्म का टोटल कलेक्शन 57.95 करोड़ रुपये का हो चुका है. फिल्म का अनुमानित बजट 100 करोड़ रुपये का है. वहीं इसके मुकाबले 5 दिन में ही इस फिल्म ने बजट के आधे से ज्यादा कमा लिया है. ये एक पॉजिटिव साइन है और फिल्म को आगे इसका फायदा मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- Jailer 2 Update: 30 सितंबर को लॉन्च होगा जेलर 2 का एल्बम, कब रिलीज हो रहा Rajinikanth की फिल्म का ट्रेलर?
द वन का निर्देशन अरुनभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा ने मिलकर किया है. वहीं दूसरी तरफ एकता कपूर ने संयुक्त रूप से इस फिल्म का निर्माण किया है. फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. ऐसा माना जा रहा है कि ये सिद्धार्थ मल्होत्रा के अब तक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है. बस फिल्म को अपने इस मोमेंटम को लगातार बरकरार रखना होगा.

पुनीत उपाध्याय
पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.
Read More