Tiger Shroff Firing Case: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ रविवार शाम तकरीबन 7 बजे जब फुटबॉल खेलने के बाद अपने घर के लिए रवाना हुए, उस दौरान मुंबई के जुहू इलाके में फुटबॉल ग्राउंड के बाहर उनपर फायरिंग हुई. टाइगर बिल्कुल सुरक्षित हैं, लेकिन 2 लोग घायल हो गए. हमले के तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्शन में आई और पूछताछ के लिए एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में भी ले लिया. इस मामले पर मुंबई पुलिस DCP मोहित कुमार गर्ग का बयान भी सामने आया. उन्होंने उन दो लोगों के बारे में भी बताया, जो इस घटना में घायल हुए.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने सांताक्रूज इलाके से एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. फोरेंसिक टीम भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. बता दें कि टाइगर की गाड़ी जैसे ही ग्राउंड से बाहर निकली, उसी समय उनकी गाड़ी पर 5 राउंड फायरिंग हुई. टाइगर को गोली नहीं लगी, लेकिन उनके ड्राइवर समेत दो लोग घायल हो गए.

मुंबई पुलिस DCP मोहित गर्ग का बयान

डीसीपी मोहित कुमार गर्ग के मुताबिक अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना उस समय हुई, जब वो गाड़ी में बैठकर घर वापस जा रहे थे. मामले की जांच के लिए मुंबई पुलिस ने करीब 15 टीमें गठित की हैं. पुलिस कार्रवाई में जुटी है. उन्होंने ये भी कहा कि फायरिंग में दो लोग घायल हुए हैं. टाइगर के ड्राइवर फिरदोस के बाएं हाथ में चोट आई है. वो सुरक्षित हैं और खतरे से बाहर हैं.

दूसरे घायल का नाम चौहान है, जिनकी उम्र 35 साल है. बताया जा रहा कि वो वहां पर टाइगर का वीडियो बना रहे थे. उन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मोहित कुमार गर्ग ने कहा कि मुंबई पुलिस पूरी गंभीरता से जांच कर रही है. करीब 15 टीमें मामले में जुटी हैं और नए सुराग मिलने पर मीडिया को जानकारी दी जाएगी.

ये भी पढ़ें-

रणबीर कपूर से टक्कर लेंगे पैन इंडिया स्टार प्रभास, दिवाली पर ला रहे फिल्म

पवन सिंह पर कोर्ट ने लगाया 3 हजार रुपये का जुर्माना, पत्नी के केस में पेश नहीं होने पर हुई कार्रवाई

ड्राइवर को खुद गाड़ी चलाकर अस्पताल ले गए टाइगर

टाइगर वहां से खुद गाड़ी चलाकर अपने ड्राइवर को लीलावती अस्तपताल लेकर गए, जहां बाद में टाइगर की बहन भी पहुंचीं. वहीं जो दूसरा शख्स घायल हुआ, उसे कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया. टाइगर की कार जब ग्राउंड से बाहर निकली तो बाहर उनके फैंस की भीड़ लगी हुई थी, उस दौरान बाइक पर सवाल 3 लोग आए और गोलियां चालाईं.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button