TMKOC: पिता पुलिस, बेटा एक्टर... पिंकू के पापा ने 2 साल तक काटे असित मोदी के दफ्तर के चक्कर, तब मिला 'तारक मेहता' शो

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पिंकू

Taarak Mehta Ka Ooltah Chasmah Azhar Shaikh: कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ साल 2008 से लोगों को हंसाता आ रहा है. 28 जुलाई को इस शो को 18 साल पूरे हुए हैं. इस शो ने कई एक्टर्स को खूब पॉपुलैरिटी दी है. ऐसे ही एक एक्टर हैं अजहर शेख, जो इस शो में पिंकू के किरदार में नजर आते हैं. अजहर शुरुआत से ही इस शो से जुड़े हुए हैं. जब वो सिर्फ 12-13 साल के थे, उस समय ही वो इस शो का हिस्सा बने थे. अजहर को एक्टर बनाने में उनके पिता का भी काफी बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने 2 साल तक TMKOC शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के ऑफिस के चक्कर काटे थे और जब ‘तारक मेहता’ शो बना तो अजहर की कास्टिंग हो गई. हाल ही में इस बारे में खुद असित मोदी ने बताया है.

अजहर शेख के पिता का नाम मुख्तार शेख हैं, जो पुलिस में हैं. हाल ही में शो के 18 साल पूरे होने के मौके पर ‘तारक मेहता‘ शो के मेकर्स ने मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया. उसी इवेंट में असित मोदी ने बताया कि अजहर को एक्टर बनाने के लिए उनके पिता ने काफी मेहनत की है.

असित मोदी के ऑफिस जाते थे अजहर के पिता

असित मोदी ने अजहर के बारे में कहा, “ये भी छोटा बच्चा था (शो शुरू होने के समय). इसके पिता जी पुलिस में काम करते थे. वो हमारे प्रोडक्शन वाले को मिलने को आए. मुझे नहीं पता था कि रोज पुलिस क्यों आ रही है.” असित मोदी की इस बात पर इवेंट में मौजूद सभी लोग हंसने लगे, जिसपर मुस्कुराते हुए उन्होंने कहा कि ये सच्ची बात है. असित मोदी ने आगे कहा, “तो मैंने एक दिन प्रोडक्शन वाले को डांटा कि कोई देखेगा कि रोज पुलिस आ रही है यहां तो…”

ये भी पढ़ें-

राजेश खन्ना की हीरोइन, दो शादियां, विवादों से भरी जिंदगी अब कहां हैं फराह नाज?

भौकाल शुरू होने वाला है इस दिन रिलीज होगा मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर, नोट कर लें तारीख

अजहर शेख का डेब्यू शो बना TMKOC

उसके बाद प्रोडक्शन वाले ने उन्हें बताया कि वो जो पुलिस वाले आ रहे हैं, उनका एक बेटा है, उन्हें टीवी सीरियल में काम चाहिए. असित मोदी ने बताया, “उसके दो-तीन साल बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ चालू हुआ. उनके पिता जी 2006 से आते थे.” वहीं फिर जब शो शुरू हुआ तो असित मोदी ने अजहर को पिंकू के रोल में कास्ट कर लिया. ये अजहर का डेब्यू शो था और इसी शो ने उनका करियर बना दिया.

इसराफिल

इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More

google button